
UP Live News Mansoon Kab Aayega : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं दूसरी ओर मानसून की सक्रियता बढ़ने से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद भी दिखाई देने लगी है।
बांदा बना यूपी का सबसे गर्म जिला
शनिवार को बुंदेलखंड का बांदा जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी पारा बेहद ऊंचा रिकॉर्ड किया गया – झांसी में 44.1°C, प्रयागराज में 44.0°C, उरई में 43.4°C और हमीरपुर में पारा 43.2°C पहुंच गया (UP Live News Mansoon Kab Aayega)।
इसी तरह आगरा में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ, कानपुर और बलिया में भी पारा ने 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया।
यह भी पढ़ें : Kya Bijli Bill Bhi Badhega : बिजली कंपनियों की कमाई घट रही, क्या आपका बिल बढ़ेगा?
मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। खासकर दक्षिणी यूपी के इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
यूपी में कब पहुंचेगा मानसून? (UP Live News Mansoon Kab Aayega)
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि इस बार मानसून सामान्य समय से पहले सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून तय समय से लगभग पांच से छह दिन पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंच चुका है (UP Live News Mansoon Kab Aayega)।
इतना ही नहीं, मानसून अब श्रीलंका तक भी समय से पहले पहुंच गया है। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल तट पर दस्तक देता है, लेकिन इस बार इसके जल्दी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रास्ते प्रवेश करता है। फिलहाल अनुमान है कि मानसून 20 जून तक यूपी पहुंच सकता (UP Live News Mansoon Kab Aayega)।है। हालांकि यदि इसकी सक्रियता इसी तरह बनी रही तो यह समय से पहले भी दस्तक दे सकता है।
मान्यता है कि मानसून आने से पहले सोनभद्र के खोड़वा पहाड़ों पर बादलों का जमाव दिखाई देने लगता है। स्थानीय लोग इसे मानसून आने का संकेत मानते हैं (UP Live News Mansoon Kab Aayega)।
यह भी पढ़ें : Rai Stones Currency : इस देश में टनों वजनी पत्थर के चलते थे सिक्के
नौतपा की गर्मी से होगी अच्छी बारिश?
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 25 मई से 2 जून तक चलने वाला नौतपा जितना ज्यादा गर्म रहेगा, मानसून उतनी ही अच्छी बारिश करा सकता है। यही कारण है कि इस समय बढ़ती गर्मी को मानसून के लिए सकारात्मक संकेत भी माना जा रहा (UP Live News Mansoon Kab Aayega) है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर कम निकलने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।



