Daily Horoscope in Hindi : 1 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ फल लेकर आया है। आज चंद्रमा का गोचर रेवती नक्षत्र से मीन के बाद मेष राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा और गुरु के मिलकर बनने वाले शुभ योग कई जातकों को लाभ दिला सकते हैं। वृषभ, सिंह और तुला राशि के लिए यह दिन खासतौर पर भाग्यशाली रहेगा। वहीं कुछ राशियों को आज संयम और सावधानी की भी जरूरत होगी। आइए जानते हैं, आज का विस्तृत राशिफल।
यह भी पढ़ें : Lucky colors for 2026 : आपकी राशि पर फबेगा कौन-सा रंग, बता रहे चंद्र
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। चंद्रमा का द्वादश भाव में गोचर खर्च बढ़ा सकता है और मानसिक तनाव भी दे सकता है। सेहत का ध्यान रखें और अधिकारियों से अनावश्यक बहस से बचें। दिन का दूसरा हिस्सा बेहतर रहेगा और कुछ रुके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे। (Daily Horoscope in Hindi)
वृषभ राशि (Taurus)
दिन पूरी तरह से भाग्यशाली रहेगा। चंद्रमा और शुक्र का शुभ प्रभाव आपको नौकरी और कारोबार दोनों में फायदा दिलाएगा। महिला मित्रों व अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें : Ram katha : अनूठी राम कथा है उत्तराखंड का रम्माण
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि खर्च बढ़ सकता है। अचानक कोई योजना बदल सकती है। अधिकारी आपका साथ देंगे। बिजनेस में दोपहर के बाद लाभ के योग हैं। बच्चों की ओर से थोड़ी चिंता हो सकती है। धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। (Daily Horoscope in Hindi)
कर्क राशि (Cancer)
आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। चंद्रमा पर शनि का प्रभाव तनाव दे सकता है, लेकिन गुरु आपको राहत देंगे। जोखिम लेने से बचें। नौकरी में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। दूसरों के मामलों में दखल न दें। दान और धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। अनुभवी लोगों से सलाह लें।
सिंह राशि (Leo)
दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए भी दिन शुभ है। परिवार में क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। (Daily Horoscope in Hindi)
यह भी पढ़ें : Zodiac signs with Lakshmi kripa : बस कुछ दिन और, इन राशियों को हो सकता है आर्थिक लाभ
कन्या राशि (Virgo)
दिसंबर का पहला दिन लाभदायक रहेगा, हालांकि काम का दबाव भी बढ़ेगा। आलस छोड़कर आगे बढ़ें। शिक्षा, बैंकिंग और प्रबंधन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। बीमार लोग आज राहत महसूस करेंगे।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन सफलता और लाभ का है। कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यात्रा का योग बन सकता है। आपकी बुद्धि उलझे हुए काम सुलझाने में मदद करेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। शिक्षा और लव लाइफ दोनों में सफलता के संकेत हैं। (Daily Horoscope in Hindi)
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज कई मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में अनुकूल वातावरण रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रभाव भी मजबूत होगा। सुख-सुविधाओं का योग है। लव लाइफ में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए भावनाओं को नियंत्रित रखें। संतान की ओर से चिंता हो सकती है।
यह भी पढ़ें : श्रीराम के जन्म पर क्या कहता है इतिहास?
धनु राशि (Sagittarius)
दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत का लाभ पाएंगे। खर्च के बावजूद आर्थिक लाभ भी होगा। प्रेम संबंधों में आप साहसिक निर्णय ले सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। (Daily Horoscope in Hindi)
मकर राशि (Capricorn)
आर्थिक मामलों में लाभदायक दिन। नौकरी में उन्नति और मान-सम्मान के योग हैं। बिजनेस में महत्वपूर्ण डील मिल सकती है जो कमाई बढ़ाएगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन उपयोगी रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
मानसिक रूप से उलझनें बनी रहेंगी। नौकरी में कठिनाई आ सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें। नौकरी बदलने का विचार आए तो जल्दबाजी न करें। लव लाइफ ठीक रहेगी लेकिन वैवाहिक संबंधों में मतभेद संभव हैं।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कमाई होगी लेकिन खर्च भी बना रहेगा। नौकरी में बड़ा अवसर मिल सकता है। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होगा। बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। (Daily Horoscope in Hindi)
झील में डूबे गांव से मिली 3000 साल पुरानी मूर्ति, अब भी हैं उंगलियों के निशान



