Daily Horoscope in Hindi : 2 दिसंबर मंगलवार, पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी के बाद त्रयोदशी तिथि है। इस वजह से अखंड द्वादशी और भौम प्रदोष का अत्यंत शुभ योग एक साथ बन रहा है। मंगलवार के दिन जहां भगवान विष्णु की उपासना का फल मिलता है, वहीं प्रदोष होने से भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होती है।
आज चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में गोचर करेगा, और इस दौरान चंद्र व गुरु एक-दूसरे के केंद्र भाव में रहकर गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे, जो अत्यंत भाग्यशाली माना जाता है। इसके साथ ही रूचक राजयोग भी बन रहा है, जिससे ऊर्जा और सफलता का संयोग और बढ़ जाएगा। (Daily Horoscope in Hindi)
अश्विनी नक्षत्र के साथ आज वरीयन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सहित कई मंगलकारी योग सक्रिय रहेंगे। इन शुभ संयोगों के कारण आज का दिन मेष, वृश्चिक सहित पांच राशियों के लिए खास तौर पर भाग्यशाली बनने वाला है। आज का दिन कई लोगों के लिए सफलता, शुभ समाचार और अवसर लेकर आ सकता है।
आज का राशिफल (Daily Horoscope in Hindi) बारहों राशियों, हर जातक के लिए दिन के संकेत देता है।
यह भी पढ़ें : Bhaum Pradosh Vrat : शिवभक्ति में डूबने का दिन भौम प्रदोष व्रत
मेष राशि (Aries)
आज मेष राशि के लोग अपने खर्चों को कंट्रोल में रखेंगे। मन में सहयोग और प्रेम बना रहेगा, लेकिन सेहत को हल्के में न लें। आर्थिक फैसले सोच-समझकर करें। किसी सरकारी स्कीम से फायदा मिल सकता है और माता-पिता की दुआ से अटका हुआ काम भी पूरा होगा। (Daily Horoscope in Hindi)
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातक आज अपनी आय बढ़ाने के रास्तों पर फोकस करेंगे। शेयर मार्केट में किया गया निवेश अच्छा लाभ दे सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। मेहनत के दम पर आपके कई काम आसानी से पूरे होंगे। कारोबार में आपका ध्यान और भी मजबूत रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज मिथुन राशि वालों के लिए सोच-समझकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। करियर में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। बॉस आपकी क्षमता देखकर आपको कोई नया पद पेश कर सकते हैं। संतान की खुशी के लिए नया वाहन भी ले सकते हैं। पुराने लेन-देन थोड़ी परेशानी दे सकते हैं। (Daily Horoscope in Hindi)
यह भी पढ़ें : December hindu festivals vrat list : दिसंबर में तीन एकादशी, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोग आज लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। भाग्य मजबूत रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम करते समय धैर्य न खोएँ। विद्यार्थियों को थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को आज अपने कामों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। पुरानी गलती का खुलासा हो सकता है। संतान से किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आर्थिक मामलों में आपका ध्यान बना रहेगा। (Daily Horoscope in Hindi)
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी बड़ी उपलब्धि वाला हो सकता है। दांपत्य जीवन की छोटी समस्याएँ बातचीत से दूर होंगी। टीम वर्क से बड़े काम निपटेंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को जनसमर्थन मिलेगा।
तुला राशि (Libra)
आज तुला राशि के लोग मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। छोटे लोगों की गलतियों को माफ कर देना ही बेहतर रहेगा। किसी बहस में न उलझें। काम करते समय नियमन और अनुशासन का ध्यान रखें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। (Daily Horoscope in Hindi)
यह भी पढ़ें : Lucky colors for 2026 : आपकी राशि पर फबेगा कौन-सा रंग, बता रहे चंद्र
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले आज अपनी कला और कौशल में सुधार महसूस करेंगे। ऑफिस में आपसे बॉस खुश रहेंगे। किसी पुराने लेन-देन से राहत मिलेगी। आध्यात्म और अध्ययन में मन लगेगा। आपकी नई कोशिशें रंग लाएंगी और छोटे-छोटे सफर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार को समय देना जरूरी है। किसी काम को लेकर अधिक उत्साहित न हों, वरना गलती हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। माँ की सेहत चिंता दे सकती है। परिवार के किसी वादे को पूरा करना होगा। (Daily Horoscope in Hindi)
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। नए संपर्क लाभ देंगे। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। शेयर मार्केट या लॉटरी में निवेश से पहले अनुभवी लोगों की राय लें। पुराने रोग दोबारा परेशान कर सकते हैं, इसलिए आराम भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें : यहां देवताओं को सजा दी जाती है
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवन स्तर में सुधार होगा और धन में बढ़ोतरी भी दिखेगी। नौकरी में किसी अजनबी पर तुरंत भरोसा न करें। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बाद लाभ मिलेगा। माता-पिता की दुआ से पुराना लेन-देन समाप्त होगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले आज तेज़ी से काम करेंगे और हर कार्य में सफलता मिलती जाएगी। बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी सहयोग देगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी परेशानी दूर होगी। परिवारिक मामलों में थोड़ा सावधान रहना ठीक रहेगा। (Daily Horoscope in Hindi)
बहुत घातक है मारण, मोहन मंत्र की सिद्धि, जानिए महाभारत से क्या है जुड़ाव



