
December hindu festivals vrat list : हिंदू धर्म के दृष्टिकोण से दिसंबर 2025 बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस माह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही इस महीने पौष मास की शुरुआत भी होगी, जिसमें विशेष रूप से सूर्य देव की पूजा का विधान है।
दिसंबर में खरमास भी लग रहा है, जिसके कारण विवाह जैसे शुभ कार्य कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती से होगी। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। दिसंबर में कुल तीन एकादशी व्रत पड़ने जा रहे हैं – मोक्षदा, सफला और पौष पुत्रदा एकादशी। (December hindu festivals vrat list)
इसके अलावा, इस महीने अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, मासिक शिवरात्रि, विनायक चतुर्थी, और मासिक दुर्गाष्टमी जैसे प्रमुख पर्व भी मनाए जाएंगे। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती भी पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। (December hindu festivals vrat list)
यह भी पढ़ें : Rama Ekadashi Vrat Katha : चंद्रभागा और शोभन की वह कथा, जो रमा एकादशी पर सुननी चाहिए
दिसंबर के व्रत-त्योहार (December hindu festivals vrat list)
सोमवार, 1 दिसंबर 2025 – मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती (Geeta Jayanti 2025) : मोक्षदा एकादशी के दिन ही गीता जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन स्वंय भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था
मंगलवार 2 दिसंबर 2025 – भौम प्रदोष व्रत (मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा)
गुरुवार 4 दिसंबर 2025 – अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, त्रिपुर भैरवी जयन्ती
शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 – पौष माह शुरू
रविवार 7 दिसंबर 2025 – अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
सोमवार 15 दिसंबर 2025 – सफला एकादशी
यह भी पढ़ें : Bamakhepa : मां तारा के अद्भुत भक्त बामा, जिन्हें दुनिया ने पागल समझा
मंगलवार 16 दिसंबर 2025 – धनु संक्रांति, खरमास शुरू : इस दिन सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास की शुरुआत हो जाएगी। इस माह में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। विवाह इस दौरान नहीं होते।
बुधवार 17 दिसंबर 2025 – बुध प्रदोष व्रत (बुधवार के दिन पड़ने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा)
गुरुवार 18 दिसंबर 2025 – मासिक शिवरात्रि (December hindu festivals vrat list)
शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 – पौष अमावस्या
बुधवार 24 दिसंबर 2025 – विनायक चतुर्थी (विघ्नेश्वर चतुर्थी)
शनिवार 27 दिसंबर 2025 – गुरु गोविंद सिंह जयंती(Guru Gobind Singh Jayanti)
रविवार 28 दिसंबर 2025 – मासिक दुर्गाष्टमी
30 दिसंबर 2025 – पौष पुत्रदा एकादशी (वैष्णव संप्रदाय की परंपरा के अनुसार, 31 दिसंबर को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा) (December hindu festivals vrat list)
बिल्लियों को खत्म करने निकला न्यूजीलैंड, लेकिन क्यों?



