UP Weather today : उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। ठंडी हवाओं, घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई राज्यों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है, वहीं सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड
हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने उत्तर भारत की ठंड और तेज कर दी है। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हालात और भी कठोर हैं। पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, रुद्रप्रयाग के केदारनाथ और उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम में तापमान -21 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
उत्तर प्रदेश में कोहरे से हादसे, 7 की मौत
उत्तर प्रदेश (UP Weather today) में कोहरे का कहर जानलेवा साबित हो रहा है। गुरुवार सुबह अलग-अलग इलाकों में 6 सड़क हादसे हुए, जिनमें 14 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इन हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है (UP Weather today)। इनमें वाराणसी, मेरठ और झांसी जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर सहित 26 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है।
उत्तर भारत के 29 शहरों में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी को उत्तर भारत के 29 शहरों में भीषण शीतलहर का असर रहेगा। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी, बिजनौर, गौतम बुद्ध नगर समेत कई जिलों में ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ेगी (UP Weather today)।
अगले दो दिन का मौसम पूर्वानुमान
9 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट है। वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड बनी रहेगी।
10 जनवरी को मैदानी राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। उत्तर प्रदेश (UP Weather today), राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है और बर्फबारी जारी रह सकती है।



