
Aakash Chopra taunts Shehbaz Sharif : हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम को बधाई दी। हालांकि, उनकी इस खुशी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तंज कस दिया। उन्होंने पाकिस्तान को टूर्नामेंट के पहले ही मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से मिली हार याद दिलाई।
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को चार विकेट से हराया। इसके बाद शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम की तारीफ करते हुए लिखा, ‘हांगकांग सिक्सेस 2026 के पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत के लिए हमारी टीम को बधाई। यह अच्छा मुकाबला था। मैं PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी टीम की भी सराहना करता हूं, जिन्होंने खिलाड़ियों की तैयारी और समर्थन के लिए मेहनत की।’ (Aakash Chopra taunts Shehbaz Sharif)
शहबाज शरीफ के इस पोस्ट पर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ जीत पर बधाई देने में इतनी जल्दबाजी दिखाई कि यह भी नहीं देखा कि टीम अपना पहला मैच UAE से हार चुकी है (Aakash Chopra taunts Shehbaz Sharif)।
चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, ‘भारत को हरा दिया, यह कहने की इतनी जल्दी थी कि फैक्ट चेक भी नहीं किया। पहले मैच में UAE से हार चुके हैं। यह भी देखिए कि पाकिस्तान क्रिकेट का स्तर क्या हो गया है कि देश के प्रधानमंत्री हांगकांग सिक्सेस के बारे में ट्वीट कर रहे हैं।’ (Aakash Chopra taunts Shehbaz Sharif)
यह भी पढ़ें : हाथ नहीं मिलाया, खूब चिढ़ाया, भारत ने पाकिस्तान को फिर हराया
कैसा रहा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?
भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने छह ओवर में पांच विकेट पर 88 रन बनाए। शशांक सिंह ने 11 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेली।
जवाब में पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में ही छह विकेट खोकर 89 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। ख्वाजा नफे ने 12 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि कप्तान अब्बास अफरीदी ने आठ गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने यह मुकाबला चार विकेट से जीत लिया (Aakash Chopra taunts Shehbaz Sharif)।
हांगकांग सिक्सेस क्रिकेट का एक छोटा प्रारूप है। इसमें दोनों टीमों को बल्लेबाजी के लिए छह-छह ओवर मिलते हैं और मैदान पर एक टीम के छह खिलाड़ी खेलते हैं। इस प्रारूप में कम समय में ज्यादा रन बनाने पर जोर रहता है।



