Makar Sankranti Horoscope : दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग की गणना पर आधारित होता है। 14 जनवरी 2026 का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपकी नौकरी, व्यापार, धन, परिवार, रिश्ते, सेहत और मानसिक स्थिति के लिए कैसा रहने वाला है। आज सूर्य उत्तरायण की ओर बढ़ चुका है और इसका प्रभाव कई राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। ऐसे में आज का राशिफल पढ़कर आप दिनभर की योजनाओं को बेहतर ढंग से बना सकते हैं और आने वाली चुनौतियों व अवसरों के लिए खुद को तैयार रख सकते हैं।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries Rashifal Today)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए खास तौर पर करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोग आज अपने कामों के कारण चर्चा में रहेंगे और जनसमर्थन भी बढ़ेगा। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है, जिसमें पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। (Makar Sankranti Horoscope)
वृषभ राशि (Taurus Rashifal Today)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुकून और राहत लेकर आया है। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई सरकारी काम जो अटका हुआ था, उसमें भी गति आ सकती है। हालांकि दूसरों के मामलों में बिना वजह बोलने से बचें और धन व समय दोनों का सही इस्तेमाल करें।
मिथुन राशि (Gemini Rashifal Today)
आज मिथुन राशि के जातकों के लिए नए काम की शुरुआत के अच्छे संकेत हैं। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और संतान के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। बेवजह के वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। (Makar Sankranti Horoscope)
कर्क राशि (Cancer Rashifal Today)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आसपास के लोगों से निजी बातें साझा करने से बचें, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है।
सिंह राशि (Leo Rashifal Today)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। पुराने कर्ज या लेन-देन से राहत मिलने के संकेत हैं, लेकिन कुछ रिश्तों में गलतफहमी से बचने की जरूरत है। (Makar Sankranti Horoscope)
कन्या राशि (Virgo Rashifal Today)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन वाणी और व्यवहार के लिहाज से महत्वपूर्ण है। आपकी मीठी बातें लोगों को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपको उपयोगी जानकारी भी मिल सकती है।
तुला राशि (Libra Rashifal Today)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टनरशिप से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन किसी को पैसा उधार देने से बचें। अनुभवों का सही इस्तेमाल आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। (Makar Sankranti Horoscope)
वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal Today)
आज वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मौज-मस्ती और सफलता से भरा रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और किसी चिंता से राहत मिलेगी। हालांकि पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी के कहने में आकर जोखिम भरा फैसला न लें, वरना पछताना पड़ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius Rashifal Today)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। हालांकि मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन थोड़ा उदास रह सकता है। किसी से वादा करने से पहले सोच-समझ लें। (Makar Sankranti Horoscope)
मकर राशि (Capricorn Rashifal Today)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। मां की सेहत को लेकर खर्च बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में विवाद की संभावना है, इसलिए सावधानी जरूरी है। दूसरों के कामों में ज्यादा उलझने से बचें।
यह भी पढ़ें : The Raja Saab vs Dhurandhar : प्रभास की फिल्म पिछड़ी, रणवीर सिंह फिर बने धुरंधर
कुंभ राशि (Aquarius Rashifal Today)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई नौकरी या करियर अवसर लेकर आ सकता है। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। बच्चों की किसी इच्छा को पूरा करेंगे। यात्रा के दौरान वाहन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, जिससे खर्च बढ़ेगा। (Makar Sankranti Horoscope)
मीन राशि (Pisces Rashifal Today)
मीन राशि वालों को आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है। संतान से किया गया वादा निभाना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में बॉस की ओर से कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। (Makar Sankranti Horoscope)



