
Plants to grow in October : अगर आपको बागवानी का शौक है और सितंबर-अक्टूबर में घर, बालकनी या गार्डन में कुछ खुशबुदार पौधे लगाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। इस मौसम में कई ऐसे फूल वाले पौधे लगाए जा सकते हैं, जो कम जगह में भी आसानी से उग जाते हैं। इनके खूबसूरत फूल न सिर्फ घर की रौनक बढ़ाते हैं, बल्कि अपनी खुशबू से आसपास का माहौल भी महका देते हैं।
मधु कामिनी
मधु कामिनी खुशबुदार और तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। यह आमतौर पर नर्सरी में आसानी से मिल जाता है और इसे गमले में भी लगाया जा सकता है। इसकी घनी हरियाली और फूलों की खुशबू घर या बालकनी की खूबसूरती बढ़ाती है। इसकी खुशबू तितलियों और पक्षियों को भी आकर्षित कर सकती है।
नर्सरी में मधु कामिनी का पौधा करीब 50 से 60 रुपये में मिल सकता है। पौधे की कीमत उसके आकार और जगह के अनुसार अलग-अलग हो सकती है (Plants to grow in October)।
हरसिंगार
हरसिंगार को पारिजात के नाम से भी जाना जाता है। इसके सफेद फूल और नारंगी डंठल इसे खास बनाते हैं। रात के समय खिलने वाले इसके फूलों से निकलने वाली खुशबू आसपास के वातावरण को महका देती है।
सितंबर-अक्टूबर में हरसिंगार लगाया जा सकता है। उचित मिट्टी, धूप और पानी मिलने पर पौधे में अपेक्षाकृत जल्दी फूल आ सकते हैं। इसे जमीन के साथ-साथ पर्याप्त आकार के गमले में भी उगाया जा सकता है (Plants to grow in October)।
यह भी पढ़ें : कम जगह है तो भी नो टेंशन, ऐसे बनाएं किचन गार्डन
ग्राफ्टेड सोन चंपा
अगर आप घर में चंपा की खुशबू चाहते हैं, तो ग्राफ्टेड सोन चंपा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके सुनहरे रंग के फूल देखने में आकर्षक होते हैं और इनकी खुशबू भी काफी मनमोहक होती है।
ग्राफ्टेड पौधा होने की वजह से इसे गमले में भी उगाया जा सकता है। सही देखभाल मिलने पर सर्दियों के मौसम में इसके फूलों का आनंद लिया जा सकता है (Plants to grow in October)।
गंधराज
गंधराज अपने सफेद फूलों और तेज खुशबू के लिए जाना जाता है। इसके फूल घर के आसपास के वातावरण को महका देते हैं। यही वजह है कि इसे कई लोग ‘सुगंधों का राजा’ भी कहते हैं।
सितंबर-अक्टूबर में गंधराज का पौधा लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती और पर्याप्त आकार के गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है। पौधे पर जब एक साथ कई फूल खिलते हैं तो इसकी खूबसूरती और खुशबू दोनों बढ़ जाती हैं (Plants to grow in October)।
यह भी पढ़ें : Gardening Tips : गर्मी में छत पर रखे पौधों की ऐसे करें देखभाल
रात की रानी
रात की रानी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें शाम और रात के समय फूलों की खुशबू पसंद है। इसके छोटे सफेद फूल रात में खिलते हैं और इनसे तेज खुशबू आती है।
इसे गमले में भी आसानी से लगाया जा सकता है और इसकी देखभाल भी बहुत मुश्किल नहीं होती। आमतौर पर शाम के समय फूल खिलने लगते हैं। अक्टूबर-नवंबर के दौरान पौधे पर अच्छे फूल देखने को मिल सकते हैं (Plants to grow in October)।
देसी गुलाब
इन पौधों के अलावा देसी गुलाब भी घर और बालकनी के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे कम जगह में छोटे या मध्यम आकार के गमले में उगाया जा सकता है।
देसी गुलाब के खूबसूरत फूल घर की रौनक बढ़ाते हैं और कई किस्मों में अच्छी खुशबू भी होती है। अगर आपके पास बड़ा गार्डन नहीं है, तो बालकनी या छत पर भी इसे उगाया जा सकता है (Plants to grow in October)।
सितंबर-अक्टूबर में लगाए जाने वाले इन पौधों की खासियत यह है कि इनमें से कई को गमलों में उगाया जा सकता है। इसलिए बड़े गार्डन की जरूरत नहीं है। बालकनी, छत या घर के छोटे से हिस्से में भी कुछ गमलों की मदद से खुशबुदार गार्डन तैयार किया जा सकता है।



