
Dhurandhar Box Office Collection : रणवीर सिंह की जासूसी-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर (Dhurandhar)’ बॉक्स ऑफिस पर जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसने ट्रेड एनालिस्ट्स के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी चौंका दिया है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म अब अपने दूसरे हफ्ते में भी बिना रुके दौड़ रही है और 300 करोड़ क्लब में एंट्री बस कुछ कदम दूर है।
अक्षय खन्ना, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर बढ़ चुकी है। (Dhurandhar Box Office Collection)
दूसरे हफ्ते में भी बरकरार ‘धुरंधर’ की पकड़
आमतौर पर बड़े बजट की फिल्मों की रफ्तार दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ जाती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ दिया है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी डे 8 पर 32.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सातवें दिन की तुलना में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।
इसके बाद शनिवार को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला और डे 9 पर करीब 53 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की गई (Dhurandhar Box Office Collection)। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन अब 292.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें : Movie ticket price cap : क्या भारत में मूवी टिकट अमेरिका और चीन से भी महंगे हैं?
कैसे बढ़ी धुरंधर की कमाई
पहला हफ्ता
- Day 1 (शुक्रवार) : ₹28 करोड़
- Day 2 (शनिवार) : ₹32 करोड़
- Day 3 (रविवार) : ₹43 करोड़
- Day 4 (सोमवार) : ₹23.25 करोड़
- Day 5 (मंगलवार) : ₹27 करोड़
- Day 6 (बुधवार) : ₹27 करोड़
- Day 7 (गुरुवार) : ₹27 करोड़
पहले हफ्ते की कुल कमाई : ₹207.25 करोड़
दूसरा हफ्ता
- Day 8 (शुक्रवार) : ₹32.5 करोड़
- Day 9 (शनिवार) : ₹53 करोड़ (अनुमानित)
अब तक की कुल कमाई : ₹292.75 करोड़ (Dhurandhar Box Office Collection)
क्या ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड टूट जाएगा?
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की ऐतिहासिक फिल्म ‘पद्मावत’ ने भारत में ₹302.15 करोड़ नेट की कमाई की थी। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘धुरंधर’ डे 10 यानी रविवार को ही इस आंकड़े को पार कर सकती है।
अगर ऐसा होता है, तो ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी (Dhurandhar Box Office Collection)।
यह भी पढ़ें : Function of Fn key : लैपटॉप की यह वाली की आखिर करती क्या है?
क्यों चल पड़ी ‘धुरंधर’ इतनी तेज?
‘धुरंधर’ की सफलता के पीछे कई वजहें हैं। फिल्म रियल-लाइफ इंसिडेंट्स से प्रेरित है, जिसमें जासूसी, राजनीति और अंडरवर्ल्ड की दुनिया को बेहद गंभीर और रॉ अंदाज में दिखाया गया है। रणवीर सिंह का इंटेंस किरदार, अक्षय खन्ना और आर. माधवन की सधी हुई एक्टिंग, और आदित्य धर का टाइट डायरेक्शन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म एक ऐसे रहस्यमय एजेंट की कहानी है, जो लियारी माफिया की जड़ों में घुसपैठ करता है।
फिल्म के अंत ने यह भी साफ कर दिया है कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई। इसका दूसरा भाग ‘धुरंधर: रिवेंज (Revenge)’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है (Dhurandhar Box Office Collection)।
त्वचा निखारने वाला चुकंदर ऐसे पहुंचा भारत



