
FIR on AAP leaders Santa Claus skit : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ दिल्ली में एक FIR दर्ज की गई है, जिसमें उन पर ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। यह मामला पार्टी द्वारा 17 और 18 दिसंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा किए गए एक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें कनॉट प्लेस में प्रस्तुत एक स्किट दिखाई गई थी।
यह भी पढ़ें : यीशु के जन्म से लेकर सांता क्लॉस तक, जानिए Christmas से जुड़े 10 ऐतिहासिक तथ्य
शिकायत के अनुसार, इस स्किट में सांता क्लॉस को हास्यात्मक और अपमानजनक रूप में दिखाया गया, जहां एक व्यक्ति सांता की पोशाक में सड़क पर गिरता हुआ नजर आता है और उसे राजनीतिक संदेश देने के लिए एक ‘प्रॉप’ की तरह इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में सांता पर CPR दिखाया जाना सेंट निकोलस और क्रिसमस की पवित्रता का सीधा अपमान है। (FIR on AAP leaders Santa Claus skit)
शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि यह कृत्य जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण था, क्योंकि यह वीडियो ईसाइयों के पवित्र समय एडवेंट (Advent) के अंतिम दिनों में पोस्ट किया गया (FIR on AAP leaders Santa Claus skit)। इसी आधार पर दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 302 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामूहिक मंशा से किए गए कृत्यों से संबंधित हैं।
यह भी पढ़ें : History of Christmas cake : भारत में कैसे बनना शुरू हुआ क्रिसमस केक?
FIR में यह भी कहा गया है कि तीनों AAP नेताओं की सामूहिक कार्रवाई शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है। शिकायतकर्ता ने AAP के इंस्टाग्राम हैंडल और फेसबुक लिंक को सबूत के तौर पर पेश किया है। (FIR on AAP leaders Santa Claus skit)
BJP ने बताया आपत्तिजनक कृत्य
इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह कृत्य अशोभनीय और आपत्तिजनक है और धार्मिक आस्था का मजाक उड़ाने जैसा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोगों को अपनी गरिमा और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। (FIR on AAP leaders Santa Claus skit)
AAP का पलटवार, राजनीति से प्रेरित FIR का आरोप
वहीं, आरोपों को खारिज करते हुए AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह स्किट दिल्ली के वायु प्रदूषण के मुद्दे को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए किया गया था, ताकि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके।
AAP ने FIR को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए आरोप लगाया कि BJP लगातार ED, CBI और अब दिल्ली पुलिस के जरिए विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है।
AAP ने यह सवाल भी उठाया कि हाल ही में लाजपत नगर में सांता की पोशाक पहने लोगों के साथ बदसलूकी की गई थी, लेकिन उस मामले में BJP के किसी नेता ने ईसाई समुदाय की भावनाएं आहत होने की बात नहीं कही। पार्टी का कहना है कि उस समय BJP के किसी ‘ईसाई कार्यकर्ता’ की भावनाएं आहत नहीं हुईं।



