
raksha bandhan 2025 muhurat : साल 2025 में रक्षा बंधन का पावन पर्व शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन सावन (श्रावण) मास की पूर्णिमा तिथि है, जिसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव माना जाता है। खास बात यह है कि इसी दिन संस्कृत दिवस, गायत्री जयंती और नारली पूर्णिमा भी पड़ रही हैं। साथ ही, 9 अगस्त को ही श्रावण मास का समापन होगा।
रक्षा बंधन 2025 पर भद्रा का प्रभाव
कई बार लोग रक्षा बंधन पर भद्रा काल को लेकर असमंजस में रहते हैं। 9 अगस्त 2025 को भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी, यानी राखी बांधने में भद्रा का कोई दोष नहीं होगा। बहनें भाई की कलाई पर बिना किसी अशुभ समय की चिंता के राखी बांध सकेंगी।
राखी बांधने का शुभ समय (raksha bandhan 2025 muhurat)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। यह समय भद्रा और अशुभ योग से मुक्त होगा, लेकिन राहुकाल में राखी बांधने से बचना चाहिए।
राहुकाल और अशुभ समय (Raksha Bandhan Par Rahu Kaal)
रक्षा बंधन 2025 के दिन सुबह 09:03 से 10:41 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस लगभग डेढ़ घंटे में कोई भी शुभ कार्य, खासकर राखी बांधना, टालना चाहिए। इसके अलावा गुलिक काल सुबह 5:46 से 7:26 तक और यमगंड काल दोपहर 3:33 से 4:26 तक रहेगा।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand : इस विष्णु मंदिर में होती हैं महिला पुजारी, पंचायत से चयन
पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति
9 अगस्त 2025 को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दिन में 13:26:42 तक रहेगी। नक्षत्र श्रवण होगा, जो रात 14:24:33 तक चलेगा। करण में बव और बालव रहेंगे, तथा दिन में सौभाग्यकारक शिव योग रहेगा।
सूर्योदय: 05:46:35
सूर्यास्त: 19:06:16
चंद्रोदय: 19:21:00 (चंद्रास्त नहीं)
चंद्र राशि: मकर (26:12:03 तक)
विशेष मुहूर्त (raksha bandhan 2025 muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त: 04:22 से 05:04
प्रातः सन्ध्या: 04:43 से 05:47
अभिजित मुहूर्त: 12:00 से 12:53
विजय मुहूर्त: 14:40 से 15:33
गोधूलि मुहूर्त: 19:06 से 19:27
दिशा शूल
इस दिन दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा, इसलिए पूर्व की ओर यात्रा करने से पहले आवश्यक सावधानी बरतें।
https://uplive24news.blogspot.com/2025/08/history%20of%20Kheer%20Ganga.html



