
Shani gochar rashifal 2026 : वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्म, न्याय, अनुशासन और संघर्ष का कारक माना जाता है। शनि मकर और कुंभ राशि का स्वामी है और यह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। आमतौर पर शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहता है।
29 मार्च 2025 को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुका है और वर्ष 2026 में भी पूरे साल मीन राशि में ही विराजमान रहेगा। इस दौरान 7 मार्च 2026 को शनि अस्त होंगे और 13 अप्रैल 2026 को पुनः उदय करेंगे। वहीं 27 जुलाई 2026 से शनि वक्री होकर 11 दिसंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे।
नक्षत्रों की बात करें तो शनि 20 जनवरी 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में और 17 मई 2026 को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि का यह गोचर मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। कहीं यह बदलाव शुभ फल देगा तो कहीं चुनौतियों की परीक्षा लेगा (Shani gochar rashifal 2026)।
यह भी पढ़ें : January Rashifal 2026 : नए साल का पहला महीना आपकी राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है?
मेष राशि (Aries)
शनि गोचर 2026 मेष राशि वालों के लिए खर्च बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आमदनी की तुलना में खर्च अधिक रहेंगे, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। शनि आपको सादगी और अनुशासन सिखाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं और अस्पताल के चक्कर भी लग सकते हैं। हालांकि इस दौरान विदेश यात्रा के योग बनेंगे और विरोधी आपका कुछ खास नुकसान नहीं कर पाएंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि गोचर 2026 काफी अनुकूल माना जा रहा है। करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे बड़े फैसले लेने में आसानी होगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम अंततः सकारात्मक रहेंगे (Shani gochar rashifal 2026)।
यह भी पढ़ें : Career horoscope 2026 : सैलरी, प्रमोशन, पैसा – जानिए नए साल में कैसा होगा करियर राशिफल
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए 2026 मेहनत का साल रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप धैर्य बनाए रखेंगे और अपनी कार्यक्षमता सुधारेंगे। खर्चों में कमी आ सकती है, लेकिन यात्राएं बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए दांपत्य जीवन में समझदारी और संवेदनशीलता जरूरी होगी।
कर्क राशि (Cancer)
शनि गोचर 2026 कर्क राशि वालों को आध्यात्मिकता की ओर मोड़ सकता है। मानसिक शांति के लिए धार्मिक यात्राएं संभव हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है और कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी, हालांकि काम धीरे-धीरे पूरे हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं (Shani gochar rashifal 2026)।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा, जिससे कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि नए बिजनेस अवसर सामने आएंगे और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। मेहनत के दम पर करियर में आगे बढ़ने के योग हैं।
यह भी पढ़ें :Lucky colors for 2026 : आपकी राशि पर फबेगा कौन-सा रंग, बता रहे चंद्र
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए शनि गोचर 2026 कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा। आप जीवनसाथी से रिश्ते सुधारने की कोशिश करेंगे, लेकिन बातचीत में संयम जरूरी होगा। व्यापार के लिए यह समय अच्छा है, खासकर लंबी योजना और आधार तैयार करने के लिए। संतान से सहयोग मिलेगा, हालांकि कभी-कभी मतभेद भी हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा (Shani gochar rashifal 2026)।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए 2026 सफलता दिलाने वाला साल बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय से बनाई जा रही योजनाएं अब परिणाम देने लगेंगी। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। लॉ स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। कर्ज चुकाने पर खास ध्यान रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को शनि गोचर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे कामों में देरी होगी। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है और प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। नौकरी में आय में हल्की बढ़ोतरी संभव है, साथ ही जॉब चेंज के संकेत भी हैं। छोटी यात्राएं सुकून देंगी और घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं (Shani gochar rashifal 2026)।
यह भी पढ़ें : OTT releases 2026 : नए साल पर आ रहीं नई विदेशी वेब सीरीज, तारीख नोट कर लीजिए
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि पर भी शनि की ढैय्या का असर रहेगा। जीवन में सुख-सुविधाओं में कमी महसूस हो सकती है और मानसिक तनाव बढ़ेगा। भौतिक चीजें परेशानी का कारण बन सकती हैं। प्रदूषण और मौसम से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। विरोधियों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचना होगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन साहस बना रहेगा। आलस्य बढ़ सकता है, लेकिन शनि आपको अंदर से मजबूत भी करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए साल अच्छा है और जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। छात्रों को पढ़ाई में पूरी मेहनत करनी होगी (Shani gochar rashifal 2026)।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए शनि गोचर 2026 आर्थिक रूप से लाभदायक हो सकता है। विदेश से धन लाभ के योग हैं और आपकी बातचीत की शैली आपको फायदा दिलाएगी। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन परिवार को समय देना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ संभव है, हालांकि ससुराल पक्ष से संबंध संभालकर चलने होंगे।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए यह साल बेहद निर्णायक रहेगा, क्योंकि शनि पूरे वर्ष आपकी ही राशि में रहेंगे। आप पिछली गलतियों से सीख लेकर जीवन में बदलाव करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन रिश्ते टिके रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। कमाई को आप भविष्य की योजनाओं और निवेश में लगाएंगे, जिससे आगे चलकर आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है (Shani gochar rashifal 2026)।
New Year history : 1 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं नया साल?



