Vijay said I am not angel : तमिलनाडु को नया सीएम बन गया। टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय (C Joseph Vijay) ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 4 मई को आए विधानसभा चुनाव नतीजों में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जिसके बाद विजय ने आधिकारिक तौर पर सत्ता संभाल ली।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने अपने पहले संबोधन में कई बड़े ऐलान किए और कहा कि उनकी सरकार प्रदर्शन और पारदर्शिता पर फोकस करेगी। उन्होंने जनता से थोड़ा समय देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार वादों को पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता से काम करेगी (Vijay said I am not angel)।
200 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान
मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। इसे उनकी सरकार का पहला बड़ा वेलफेयर कदम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत देना उनकी प्राथमिकता होगी।
अपने संबोधन के दौरान विजय ने भावुक अंदाज में कहा कि वह कोई फरिश्ता नहीं (Vijay said I am not angel) बल्कि एक आम आदमी हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा किया है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वह उस भरोसे पर खरे उतरें।
DMK सरकार पर कर्ज बढ़ाने का आरोप
विजय ने पिछली डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर पारदर्शी रवैया अपनाएगी और जरूरत पड़ने पर वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र भी जारी किया जा सकता है।
राजनीतिक संकेत देते हुए विजय ने साफ कहा कि उनकी सरकार में कोई समानांतर पावर सेंटर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने की जिम्मेदारी पूरी तरह मुख्यमंत्री कार्यालय के पास रहेगी और शासन व्यवस्था में स्पष्ट जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी (Vijay said I am not angel)।
यह भी पढ़ें : Vijay win analysis Tamil Nadu : स्क्रीन से सियासत तक, तमिलनाडु में ऐसे थलापति बने विजय
शिक्षा, परिवहन और कानून व्यवस्था पर फोकस
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार का पहला फोकस शिक्षा और परिवहन जैसी बुनियादी जरूरतों पर रहेगा। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने का भी वादा किया और कहा कि तमिलनाडु में ड्रग कल्चर खत्म करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे।
विजय ने महिलाओं की सुरक्षा को अपनी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाकर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया जाएगा (Vijay said I am not angel)।
अपनी ही सरकार के नेताओं को दी चेतावनी
मुख्यमंत्री विजय ने साफ संदेश दिया कि उनकी सरकार में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी अपनी सरकार का कोई व्यक्ति गलती करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
सामाजिक समावेशन पर जोर देते हुए विजय ने कहा कि वह हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी और सामाजिक न्याय के नए दौर की शुरुआत करेगी (Vijay said I am not angel)।
अपने संबोधन में विजय ने राहुल गांधी को अपना भाई बताया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई विपक्षी नेताओं का समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने वामपंथी दलों और वीसीके नेताओं का भी आभार जताया (Vijay said I am not angel)।
Vande Mataram : वंदे मातरम् पर विरोध! कहीं हम जिन्ना की चाल में तो नहीं फंस गए



