
Trump threatens to halt immigration : अमेरिका में नेशनल गार्ड के दो सैनिकों पर हुए हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन पर कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने Truth Social पर लिखते हुए कहा कि वह सभी थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाले माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोकने की योजना बना रहे हैं, ताकि अमेरिकी सिस्टम को पूरी तरह ठीक होने का समय मिल सके।
ट्रंप का यह बयान उस घटना के अगले दिन आया जिसमें एक अफगान नागरिक पर वाशिंगटन में दो नेशनल गार्ड सैनिकों को गोली मारने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं।
ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि पिछले वर्षों में आव्रजन नीतियों ने अमेरिका की सामाजिक और आर्थिक स्थितियों को कमजोर किया है। उन्होंने दावा किया कि वह थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाला माइग्रेशन स्थायी रूप से रोकेंगे, बाइडन प्रशासन के दौरान आए लाखों अवैध लोगों को वापस भेजेंगे और गैर-नागरिकों के लिए सभी सरकारी लाभ बंद करेंगे। (Trump threatens to halt immigration)
यह भी पढ़ें : Imran Khan death rumors : इमरान को लेकर अफवाह, पाकिस्तान में हालात बिगड़े
ट्रंप ने यह भी कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिनकी वजह से अमेरिकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। ऐसे विदेशी नागरिकों को उनके देश डिपोर्ट किया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि इन कदमों का लक्ष्य अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले और शांति भंग करने वाले लोगों की आबादी को घटाना है। (Trump threatens to halt immigration) उन्होंने कहा कि केवल रिवर्स माइग्रेशन से ही स्थिति में सुधार हो सकता है।
ट्रंप बोले – हम बहुत अच्छे, इसलिए मुश्किल में
Thanksgiving के अवसर पर जारी एक अन्य संदेश में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नागरिक बहुत अच्छे रहे हैं, लेकिन इसी कारण देश को विभाजित, परेशान और कमजोर होने दिया गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक शिष्टता ने देश को नुकसान पहुंचाया है, और मौजूदा आव्रजन स्थिति ने अमेरिकियों पर अनुचित बोझ डाला है। (Trump threatens to halt immigration)
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका में वर्तमान foreign-born जनसंख्या 5.3 करोड़ है और आरोप लगाया कि इनमें से कई लोग वेलफेयर या सरकारी सहायता पर निर्भर हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी टैक्सपेयर्स की कमाई का बड़ा हिस्सा इन सहायता योजनाओं में जाता है।
यह भी पढ़ें : Elon Musk on Muslim Migrants : यूरोप में लागू होगा शरिया! मस्क को इतना यकीन क्यों है?
आर्थिक बोझ पर ट्रंप का दावा
ट्रंप ने कहा कि एक ग्रीन कार्ड धारक प्रवासी जिसकी कमाई $30,000 हो, वह सरकार से लगभग $50,000 तक की सुविधाएं प्राप्त करता है। उन्होंने दावा किया कि यह स्थिति अमेरिकी अर्थव्यवस्था और सामाजिक ढांचे पर गहरा असर डाल रही है। ट्रंप ने कहा कि ये समस्याएं दूसरे विश्व युद्ध के बाद नहीं थीं (Trump threatens to halt immigration)।
अपनी पोस्ट में ट्रंप ने मिनेसोटा का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर शरणार्थी समुदायों, विशेषकर सोमाली मूल के लोगों के आगमन के बाद राज्य में अपराध बढ़ा है। उन्होंने Somalian gangs का उल्लेख करते हुए दावा किया कि आम लोग घरों में डरकर रह रहे हैं। (Trump threatens to halt immigration)
यह भी पढ़ें : New Zealand will eliminate feral cats : बिल्लियों का दुश्मन क्यों बना न्यूजीलैंड?
क्या है थर्ड वर्ल्ड, जिसे ट्रंप ने धमकी दी (Trump threatens to halt immigration)
थर्ड वर्ल्ड देश शब्द आज औपचारिक रूप से इस्तेमाल नहीं होता, लेकिन राजनीति और मीडिया में इसे अब भी कम आय वाले, गरीब या संघर्षग्रस्त देशों के लिए बोला जाता है। इसका असली मतलब शीत युद्ध के समय गुटनिरपेक्ष देशों से था, लेकिन अब इसका प्रयोग उन देशों के लिए किया जाता है जिनकी अर्थव्यवस्था कमजोर है, जहां राजनीतिक अस्थिरता है या विकास की गति धीमी है।
आज के संदर्भ में दक्षिण एशिया – भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, अफ्रीका के ज्यादातर देश, म्यांमार-कंबोडिया जैसे दक्षिण–पूर्व एशियाई देश, हैती-होंडुरास जैसे लैटिन अमेरिकी देश, और यमन-सीरिया जैसे युद्ध प्रभावित देश इस श्रेणी में रखे जाते हैं।
हालांकि संयुक्त राष्ट्र या विश्व बैंक थर्ड वर्ल्ड शब्द का इस्तेमाल नहीं करते। वे देशों को सिर्फ विकसित, विकासशील और सबसे कम विकसित (LDC) के रूप में वर्गीकृत करते हैं।
क्या है जोहरान ममदानी का असली चेहरा?



