Aaj Ka Rashifal : आज के दिन चंद्रमा का गोचर कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में हो रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। आज कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं, जिनका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा।
मेष राशि के अधूरे काम पूरे हो सकते हैं, मिथुन राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे और धनु राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखेगी।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए संतुलित रहने वाला है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे यादें ताज़ा होंगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनकी भावनाओं को समझ पाएंगे। संतान के नौकरी या बाहर जाने से जुड़ा कोई निर्णय आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन आपकी कोई पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Budget on mobile : मोबाइल पर भी देख सकते हैं बजट
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज सेहत को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बिजनेस में लंबे समय से चली आ रही योजनाओं को गति मिलेगी। यात्रा की योजना बना रहे हैं तो माता-पिता की सलाह जरूर लें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज आलस्य से दूर रहना होगा। (Aaj Ka Rashifal)
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रह सकता है। जमीन या मकान की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है। किसी काम में घमंड दिखाने से बचें, नहीं तो काम अटक सकता है। ईर्ष्या की भावना मन में न आने दें। खान-पान अच्छा रहेगा, लेकिन कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को जनसभाओं या कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नए कपड़े, मोबाइल या लैपटॉप की खरीदारी संभव है। दूसरों की बातों में आकर विवाद न बढ़ाएं, मेहनत पर भरोसा रखें। (Aaj Ka Rashifal)
यह भी पढ़ें : Stock Market Open on Sunday : बजट आ रहा है, रविवार को भी खुला रहेगा शेयर बाजार
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज सोच-समझकर फैसले लेने का दिन है। किसी नए काम में जल्दबाज़ी से बचें। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद जिम्मेदारी संभालें। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। धन को किसी सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन पिछले दिनों से बेहतर रहेगा। आपके काम की सराहना होगी और नई पहचान बनेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने की इच्छा मजबूत होगी। लंबे समय से अटके सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। (Aaj Ka Rashifal)
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
काम को टालने की आदत आज परेशानी खड़ी कर सकती है। आलस्य छोड़कर समय पर काम निपटाएं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या बाहर घूमने की योजना बनेगी, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी डील में सतर्क रहें, किसी अजनबी पर भरोसा न करें, धोखे की आशंका है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन धैर्य से हालात संभलेंगे। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिसे निवेश में लगाकर भविष्य मजबूत किया जा सकता है। (Aaj Ka Rashifal)
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन खुशियों और मौज-मस्ती से भरा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में लापरवाही से साथी नाराज़ हो सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। बिजनेस की योजनाएं पहले से बेहतर परिणाम देंगी। पार्टनरशिप में काम शुरू हो सकता है। नए मकान या संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी। संतान से किया वादा निभाना जरूरी होगा। छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना चाहिए। (Aaj Ka Rashifal)
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दिमाग में नए-नए बिजनेस आइडिया आएंगे, जिन्हें अमल में ला सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ा पुराना विवाद सुलझेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट दूर करने के लिए मित्र से मदद मिल सकती है।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज कुछ पारिवारिक समस्याएं तनाव बढ़ा सकती हैं। भाई-बहनों के बीच मतभेद संभव हैं। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, सतर्क रहें। हालांकि बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और तारीफ भी मिलेगी। (Aaj Ka Rashifal)
Takht-e-Rustam Stupa : बौद्ध मठ या रुस्तम की जगह, अफगानिस्तान के इस स्तूप का रहस्य क्या है?



