PM Kisan Yojana Ki Kisht Kab Aayegi : देश के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी PM-Kisan Samman Nidhi की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार के नियमों के अनुसार पीएम किसान योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक पात्र किसान को दिया जाता है। योजना में परिवार की परिभाषा में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं। हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में पिता और पुत्र दोनों अलग-अलग लाभार्थी बन सकते हैं (PM Kisan Yojana Ki Kisht Kab Aayegi)।
किन स्थितियों में दोनों को मिल सकता है लाभ?
अगर निम्न शर्तें पूरी होती हैं, तो पिता और पुत्र दोनों अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं :
- पिता और पुत्र दोनों के नाम अलग-अलग कृषि भूमि सरकारी रिकॉर्ड यानी खतौनी में दर्ज हो।
- दोनों का परिवार अलग माना जाता हो।
- पुत्र बालिग हो और योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करता हो।
- दोनों के बैंक खाते, आधार और भूमि रिकॉर्ड अलग-अलग सत्यापित हों (PM Kisan Yojana Ki Kisht Kab Aayegi)।
ऐसी स्थिति में दोनों किसानों को अलग-अलग किस्त मिल सकती है।
कुछ मामलों में बेटा अलग से आवेदन नहीं कर सकता। जैसे कि यदि पुत्र नाबालिग है। जमीन केवल पिता के नाम पर दर्ज है। पुत्र सिर्फ खेती में मदद करता है लेकिन उसके नाम पर भूमि नहीं है। परिवार संयुक्त रूप से एक ही खाते से खेती कर रहा है (PM Kisan Yojana Ki Kisht Kab Aayegi)।
ऐसी स्थिति में केवल पिता ही योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे।
पीएम किसान योजना की नई किस्त कब आ सकती है (PM Kisan Yojana Ki Kisht Kab Aayegi)?
सरकार ने पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की थी। अब किसान अगली यानी 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
योजना के नियमों के मुताबिक किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त भेजी जाती है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास जारी हो सकती है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है (PM Kisan Yojana Ki Kisht Kab Aayegi)।
ये सावधानी बरतें ताकि किस्त न फंसे
कई बार छोटी गलतियों की वजह से किसानों की किस्त अटक जाती है। इसलिए पैसे ट्रांसफर होने से पहले लाभार्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए (PM Kisan Yojana Ki Kisht Kab Aayegi)।
इन गलतियों से रुक सकती है आपकी किस्त –
- ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा न होना।
- आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होना।
- डीबीटी (DBT) विकल्प बंद होना।
- भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन न होना।
- आवेदन में गलत जानकारी दर्ज होना।
सरकार अब भूमि रिकॉर्ड सत्यापन यानी Land Seeding पर खास ध्यान दे रही है। आवेदन में दर्ज जमीन का रिकॉर्ड सरकारी दस्तावेजों से मेल खाना जरूरी है। अगर रिकॉर्ड मैच नहीं होता, तो आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है (PM Kisan Yojana Ki Kisht Kab Aayegi)।
यह भी पढ़ें : Gold vs SIP : सोना या म्यूचुअल फंड, 10 साल में कौन देगा ज्यादा रिटर्न?
सरकार ने साफ किया है कि यदि कोई व्यक्ति गलत दस्तावेज देकर या नियमों के खिलाफ एक ही परिवार से कई आवेदन करके योजना का लाभ लेता है, तो उससे पूरी रकम वापस वसूली जा सकती है। इसलिए आवेदन करते समय सही जानकारी देना बेहद जरूरी है।
अगर पीएम किसान योजना से जुड़ी कोई तकनीकी समस्या आती है या Beneficiary Status में गड़बड़ी दिखाई देती है, तो किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं (PM Kisan Yojana Ki Kisht Kab Aayegi)।
इसके अलावा किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट PM Kisan Portal पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



