
Bank holidays 2026 : नए साल की शुरुआत होते ही ज्यादातर लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है – क्या 1 जनवरी को बैंक खुले रहेंगे या बंद? खासकर जब नए साल पर लेन-देन, सैलरी, निवेश या किसी जरूरी बैंकिंग काम की योजना हो, तो यह जानकारी बेहद जरूरी हो जाती है। अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है।
भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने साल 2026 के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें पूरे साल की छुट्टियों के साथ यह भी साफ किया गया है कि जनवरी में किस शहर में बैंक बंद रहेंगे और कहां सामान्य कामकाज होगा।
यह भी पढ़ें : January Rashifal 2026 : नए साल का पहला महीना आपकी राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है?
1 जनवरी 2026 को बैंकों की स्थिति क्या रहेगी? (Bank holidays 2026)
RBI की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। यानी यह कोई नेशनल बैंक हॉलिडे नहीं है। हालांकि कुछ चुनिंदा शहरों में नए साल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे (Bank holidays 2026)।
1 जनवरी को आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों के अलावा देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और सभी काउंटर सेवाएं चालू रहेंगी।
यह भी पढ़ें : Best camera smartphones 2025 : पूरे साल छाए रहे ये 5 कैमरा स्मार्टफोन
2026 में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? (Bank holidays 2026)
अगर पूरे साल की बात करें, तो 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में 100 से ज्यादा दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इसमें राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक त्योहार, क्षेत्रीय उत्सव और हर महीने पड़ने वाला दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है।
गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती जैसी छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं। लेकिन होली, दीवाली, ईद, क्रिसमस, उगादी, जनमाष्टमी जैसे त्योहार कई राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर मनाए जाते हैं। इसी वजह से बैंक की छुट्टियों की तारीख भी राज्य और शहर के हिसाब बदल जाती हैं। (Bank holidays 2026)
बैंक बंद होने पर कौन-सी सेवाएं मिलेंगी?
बैंक छुट्टी के दिन भले ही शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाओं के जरिए आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं और बिल पेमेंट जैसे जरूरी काम आसानी से निपटा सकते हैं।
हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और काउंटर से जुड़े काम छुट्टी के दिन नहीं होते। इसलिए जरूरी बैंकिंग काम छुट्टी से पहले निपटाना ही समझदारी है।
यह भी पढ़ें : Career horoscope 2026 : सैलरी, प्रमोशन, पैसा – जानिए नए साल में कैसा होगा करियर राशिफल
बैंकिंग प्लानिंग क्यों है जरूरी?
नए साल के साथ लोग नए फाइनेंशियल गोल सेट करते हैं – चाहे वह सेविंग हो, निवेश हो या बिजनेस से जुड़े फैसले। ऐसे में RBI का बैंक हॉलिडे कैलेंडर आपकी प्लानिंग का अहम हिस्सा बन जाता है। सही समय पर छुट्टियों की जानकारी होने से न तो काम अटकता है और न ही आखिरी वक्त की परेशानी होती है।
Bank holidays 2026 – ये है छुट्टियों की लिस्ट
Date – Occasion/Description
10 January – 2nd Saturday
24 January – 4th Saturday
26 January – Republic Day
14 February – 2nd Saturday
28 February – 4th Saturday
15 February – Maha Shivaratri
3 March – Holi
14 March – 2nd Saturday
20 March – Ugadi
28 March – 4th Saturday
यह भी पढ़ें :Lucky colors for 2026 : आपकी राशि पर फबेगा कौन-सा रंग, बता रहे चंद्र
3 April – Good Friday
11 April – 2nd Saturday
14 April – Vaisakhi/Ambedkar Jayanti
25 April – 4th Saturday
1 May – May Day
9 May – 2nd Saturday
23 May – 4th Saturday
27 May – Bakrid/Eid al-Adha
13 June – 2nd Saturday
27 June – 4th Saturday
11 July – 2nd Saturday
25 July – 4th Saturday
8 August – 2nd Saturday
15 August – Independence Day
22 August – 4th Saturday
4 September – Janmashtami
12 September – 2nd Saturday
26 September – 4th Saturday
2 October – Gandhi Jayanti
10 October – 2nd Saturday
24 October – 4th Saturday
8 November – Diwali Sunday
14 November – 2nd Saturday
28 November – 4th Saturday
12 December – 2nd Saturday
25 December – Christmas Day
26 December – 4th Saturday
New Year history : 1 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं नया साल?



