
Garmi Alert : देश के बड़े हिस्से में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भीषण लू (Garmi Alert) का प्रकोप बना रहेगा। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों के लिए दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है और जनजीवन पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में 24 और 25 अप्रैल को भीषण लू चलने की संभावना है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर जा सकता है, जिससे झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विभाग ने लोगों को खासतौर पर इन दिनों में सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि गर्म हवाएं दिन के साथ-साथ देर शाम तक असर दिखा सकती हैं (Garmi Alert)।
यह भी पढ़ें : UP Board Result Kab Aayega : नोट कीजिए वक्त, यूपी बोर्ड रिजल्ट आने वाला है
यूपी के लिए भी अलर्ट (Garmi Alert)
उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी हालात कम गंभीर नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों में 23 से 25 अप्रैल तक और पूर्वी हिस्सों में 22 से 26 अप्रैल के बीच लू का असर बना रहेगा। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में 23 से 26 अप्रैल के बीच तापमान चरम पर रहने की संभावना है।
इसके अलावा विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 अप्रैल के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी 22 और 23 अप्रैल को लू का असर देखने को मिलेगा (Garmi Alert)।
यह भी पढ़ें : Donald Trump claim on Iran wrong : ईरान पर ट्रंप के दावे की पेंटागन ने ही खोली पोल
रात में भी राहत नहीं
गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कई जगहों पर रातें भी लोगों के लिए मुश्किल भरी होंगी। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में 22 से 25 अप्रैल के बीच उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।
हालांकि इस भीषण गर्मी के बीच कुछ इलाकों के लिए राहत की खबर भी है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में इस सप्ताह गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।



