

गाजियाबाद के मुरादनगर की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उस पर लगातार बॉडी शेमिंग की और उस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसा दिखने के लिए दबाव डाला।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इस साल मार्च में हुई थी। उसका पति फिजिकल एजुकेशन टीचर है और मेरठ का रहने वाला है। महिला ने बताया कि उसके पति को नोरा फतेही (Nora Fatehi) बेहद पसंद हैं।
यह भी पढ़ें : Murder Mystery : ऑस्ट्रेलिया का खूनी डिनर, जिसमें कातिल एक मशरूम है
पति ने महिला से कहा कि उसे भी नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसा दिखना चाहिए। इसके लिए उसने पत्नी पर हर दिन तीन घंटे जिम करने का दबाव बनाया। अगर किसी दिन महिला जिम नहीं जाती, तो पति उसे खाना खाने से रोक देता था ताकि उसका वजन न बढ़े।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति बार-बार उसकी शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाता और कहता कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई – वह नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसी दिखने वाली लड़की से शादी करना चाहता था।
महिला का कहना है कि शादी में उसके परिवार ने पति को स्कॉर्पियो, नकद और गहनों के साथ लगभग 75 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुरालवाले और दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। सबसे गंभीर आरोप यह है कि पति ने उसे बिना बताए abortion pill दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
यह भी पढ़ें : आज भी सिर के इंतजार में करणा भील का धड़
महिला ने यह भी कहा कि जुलाई के अंत में ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। आखिरकार उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मामला दहेज उत्पीड़न, जबरदस्ती गर्भपात और intentional humiliation की धाराओं में दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।



