

UP Live News Weather Update : उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और शुष्क पछुआ हवाएं लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है, हालांकि 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है (UP Live News Weather Update)।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को बांदा में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अप्रैल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले साल 2022 में भी बांदा में ही अप्रैल महीने में यही तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
यह भी पढ़ें : Vaishakh Pradosh Vrat : इस बार खास तिथि में पड़ रहा प्रदोष व्रत
इसके अलावा झांसी और आगरा में 44.6 डिग्री, सुल्तानपुर में 43.8 डिग्री, वाराणसी में 43 डिग्री और राजधानी लखनऊ में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया (UP Live News Weather Update)।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कई हिस्सों में दोपहर के समय लू चलने के साथ-साथ कुछ इलाकों में रातें भी गर्म रह सकती हैं, जिससे लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि राहत की बात यह है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदल सकता है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकती है। बारिश के चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लू के असर में कमी आ सकती है (UP Live News Weather Update)।



