
साल 2025 की 7-8 सितंबर की रात आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना दिखाई देगी – ब्लड मून (Blood Moon)। यह वही घटना है जिसे वैज्ञानिक दृष्टि से पूर्ण चंद्रग्रहण (Total Lunar Eclipse) कहा जाता है। इस बार चंद्रमा का रंग गहरे लाल, नारंगी या गुलाबी दिखाई देगा, और भारत समेत एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अफ्रीका के लोग इस अद्भुत नजारे को देख सकेंगे।
लेकिन सवाल यह है कि आखिर ब्लड मून होता क्या है (What is Blood Moon in Hindi), और इसका रंग लाल क्यों हो जाता है?
ब्लड मून (Blood Moon) क्यों कहा जाता है?
जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो सूर्य की सीधी रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती। इस दौरान पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की रोशनी को मोड़ता है और सिर्फ लाल रंग की किरणें (Red Wavelengths) चंद्रमा तक पहुंचती हैं। इस प्रक्रिया को Rayleigh Scattering (रेले प्रकीर्णन) कहते हैं।
इसी कारण पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा सफेद या चमकीला नजर आने के बजाय लालिमा लिए हुए दिखता है। यही घटना Blood Moon कहलाती है।
Chandra Grahan : क्यों ‘खूनी’ होगा यह चंद्रग्रहण, आपकी राशि पर पड़ेगा कैसा असर?
ब्लड मून (Blood Moon) का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
भारतीय परंपरा और ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ब्लड मून को साधारण ग्रहण से अधिक प्रभावशाली माना जाता है। इसे कई बार अशुभ संकेत भी माना गया है। कहा जाता है कि ब्लड मून के समय प्रकृति और मानव जीवन दोनों पर गहरा असर पड़ता है।
कुछ ज्योतिषी मानते हैं कि इस समय मानसिक तनाव और अस्थिरता बढ़ सकती है।
कई संस्कृतियों में ब्लड मून (Blood Moon) को युद्ध, आपदा और परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।
ब्लड मून (Blood Moon) कब दिखेगा 2025 में?
पंचांग और खगोलीय गणना के अनुसार, इस साल का ब्लड मून 7 सितंबर की रात 9:57 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर की सुबह 1:26 बजे तक रहेगा। यानी लगभग साढ़े तीन घंटे तक यह घटना देखी जा सकेगी।
भारत में यह ग्रहण साफ नजर आएगा, जबकि अमेरिका जैसे देशों में लोग इसे सिर्फ लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) के जरिए देख पाएंगे।
यह भी पढ़ें : Pitru Paksha 2025 : चंद्र ग्रहण से सूर्य ग्रहण, इस बार अद्भुत होगा पितृपक्ष
ब्लड मून से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts about Blood Moon)
- ब्लड मून केवल पूर्ण चंद्रग्रहण में ही दिखाई देता है।
- इसे कभी-कभी Hunter’s Moon या Super Blood Moon भी कहा जाता है।
वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्लड मून पूरी तरह सुरक्षित है और इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं, जबकि सूर्य ग्रहण के दौरान ऐसा करना खतरनाक होता है।
रहस्यमय कहानियां
इतिहास में ब्लड मून (Blood Moon History) को लेकर कई रहस्यमय कहानियां और भविष्यवाणियां जुड़ी रही हैं। लोग मानते रहे हैं कि जब चंद्रमा लाल हो जाता है तो यह किसी बड़े परिवर्तन या आपदा का संकेत है।
Humans alien theory : क्या इंसान इस धरती के नहीं हैं?



