

Qin Hui Story in Chinese History : ‘Qin Hui, who knelt in front of Yue Fei’s tomb for more than 800 years, has not been forgiven yet.’ – यानी, ‘किन हुई, जो यू फेई की कब्र के सामने 800 साल से घुटनों के बल बैठा है, उसे आज तक माफ नहीं किया गया है।’
यह कहावत चीन में आज भी सुनाई देती है (Qin Hui Story in Chinese History)। यह सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि इतिहास के सबसे बड़े गद्दार और सबसे महान योद्धा की कहानी है। एक तरफ हैं Yue Fei (यू फ़ेई) – वफादारी और बलिदान का प्रतीक। दूसरी तरफ हैं Qin Hui (किन हुई) – सत्ता के लिए देश और अपने सेनापति तक को धोखा देने वाला मंत्री।
यह भी पढ़ें : Unaki Village : जापान के इस गांव का सच क्या है?
कौन थे Yue Fei? (Qin Hui Story in Chinese History)
Yue Fei (1103–1142) दक्षिणी Song Dynasty (सांग वंश) के समय चीन के सबसे बहादुर और लोकप्रिय सेनापति थे। वे अपनी निष्ठा, वीरता और देशप्रेम के लिए जाने जाते थे। उन्होंने Jurchen Jin Dynasty – जिन वंश के आक्रमणकारियों से चीन की रक्षा में बड़ा योगदान दिया।
उनका मशहूर आदर्श वाक्य था – पूरी निष्ठा से देश की सेवा करो।
किन का विश्वासघात (Qin Hui Story in Chinese History)
Qin Hui (1090–1155) उस समय के प्रधानमंत्री थे। वह चालाक, महत्वाकांक्षी और सत्ता-लोभी माने जाते थे। Qin Hui शांति समझौते के पक्षधर थे, जबकि Yue Fei आक्रमणकारियों से संघर्ष कर चीन की खोई हुई धरती वापस लेना चाहते थे।
राजनीतिक षड्यंत्र और दरबार की चालों में Qin Hui ने सम्राट को यह यकीन दिला दिया कि Yue Fei विद्रोह कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Roman इतिहास की वह रहस्यमयी चीज, जो 300 बरसों में नहीं पहचानी जा सकी
Yue Fei की दुखद मौत (Execution of Yue Fei)
1142 ईस्वी में Qin Hui ने झूठे आरोप लगाकर Yue Fei को गिरफ्तार करवाया। बिना किसी सबूत और न्यायिक प्रक्रिया के उन्हें मौत की सजा दे दी गई। कहा जाता है कि इस षड्यंत्र में Qin Hui की पत्नी भी बराबर की दोषी थीं।
चीन की जनता ने इसे गद्दारी का सबसे काला अध्याय माना।
800 साल पुरानी नफरत (Qin Hui Story in Chinese History)
आज भी हांगझोउ (Hangzhou) शहर में Yue Fei का मकबरा मौजूद है। यहां Yue Fei की समाधि के सामने Qin Hui और उसकी पत्नी की कांस्य मूर्तियां घुटनों के बल झुकी हुई बनाई गई हैं।
सदियों से लोग इन मूर्तियों पर थूकते हैं, जूते मारते हैं और अपमान करते हैं। यह जनता के गुस्से और Yue Fei के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
Xi Jinping की अमरता की चाहत और चीनी सम्राट की मौत



