
नवंबर 2025 राशिफल : मंगल के रूचक योग से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत (November 2025 Horoscope in Hindi)
November 2025 horoscope : नवंबर का महीना शुरू होते ही ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस समय मंगल ग्रह (Mars Transit) अपने गोचर से एक अत्यंत शुभ और प्रभावशाली रूचक योग (Ruchaka Yoga) बना रहा है।
यह योग तब बनता है जब मंगल अपनी स्वराशि या उच्च राशि में विराजमान होता है। यह पंचमहा पुरुष योगों में से एक है और इसे अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति साहसी, ऊर्जावान, निर्णयशील और नेतृत्व गुणों से भरपूर होता है।
इस माह का ग्रह योग कई राशियों की किस्मत बदलने वाला है। कुछ लोगों को धन, करियर और शेयर मार्केट (Share Market) से भारी लाभ होगा, जबकि कुछ को पैतृक संपत्ति या यात्राओं से अचानक समृद्धि मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : Dev Deepawali Shivvas Yog : इस बार देव दीपावली पर बन रहे शुभ योग, जानिए मुहूर्त
मेष राशि (Aries November 2025 Horoscope) : शेयर मार्केट से होगा मोटा लाभ
नवंबर आपके लिए लाभदायक रहेगा। मेहनत का सीधा परिणाम मिलेगा और आपके प्रयास आर्थिक स्थिरता लाएंगे। परिवार के साथ समय अच्छा गुज़रेगा, वहीं लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। इस माह शेयर मार्केट से मोटा फायदा मिलने की संभावना है। जो लोग नए वाहन या संपत्ति खरीदना चाहते हैं, उनके लिए समय शुभ रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus November 2025 Horoscope) : जीवन में सुख-समृद्धि के संयोग
वृष राशि वालों के लिए नवंबर का महीना खास रहेगा। संपत्ति और पैतृक धन से लाभ होगा। व्यापार या निवेश में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा। हालांकि घर के किसी सदस्य से हल्का मनमुटाव हो सकता है, जिसे बातचीत से सुलझा लें। यात्रा से जुड़े लाभकारी अवसर मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : November Vrat Tyohar Horoscope : नवंबर में जाग जाएंगे देवता, जानिए अपना राशिफल
मिथुन राशि (Gemini November 2025 Horoscope) : महिलाओं का रहेगा मजबूत सपोर्ट
नवंबर में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आपकी वाणी और बातचीत का तरीका आपके लिए धनवृद्धि का माध्यम बनेगा। महिलाओं या महिला सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। भाग्य आपका साथ देगा और धार्मिक यात्राओं से शुभ परिणाम मिलेंगे।
कर्क राशि (Cancer November 2025 Horoscope) : धन लाभ और घर में सुख-शांति
कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर भाग्यवर्धक रहेगा। घर में सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता दोनों मिलेंगे। परिवार के साथ नए वाहन या घर के नवीनीकरण की संभावना है। संतान से सुख प्राप्त होगा। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। महीने के अंत में धन लाभ की स्थिति बन जाएगी।
यह भी पढ़ें : कैसे हुआ था भगवान शिव की पांच कन्याओं का जन्म?
सिंह राशि (Leo November 2025 Horoscope) : निवेश से होगा फायदा
सिंह राशि वालों को इस महीने निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता और संवाद शैली से कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। महिला वर्ग का सहयोग मिलेगा। किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। विदेश यात्राएं भी संभव हैं, लेकिन सावधानी जरूरी होगी।
कन्या राशि (Virgo November 2025 Horoscope) : पैतृक संपत्ति से धन लाभ
इस माह पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। महिला सहयोगियों का सपोर्ट आपको नई ऊंचाई देगा। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द या मानसिक थकान हो सकती है। लव लाइफ में तालमेल बैठाने के लिए धैर्य रखें।
तुला राशि (Libra November 2025 Horoscope) : यात्राओं को टालना बेहतर
तुला राशि के लोगों को इस महीने कार्यक्षेत्र में तरक्की के मौके मिलेंगे। आपकी पर्सनालिटी लोगों को प्रभावित करेगी। महिला सहकर्मियों से सहायता मिलेगी। हालांकि यात्रा के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है – अगर संभव हो तो यात्रा टाल दें। सेहत और खर्च दोनों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : कुटी से मठ और फिर अखाड़े, ऐसे बढ़ता गया सनातन धर्म
वृश्चिक राशि (Scorpio November 2025 Horoscope) : लव लाइफ रोमांटिक रहेगी
इस महीने प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ समय अच्छा बीतेगा। वैवाहिक योग भी बन रहे हैं। हालांकि शुरुआत में सिर दर्द या मानसिक असमंजस रह सकता है। भाग्य मजबूत रहेगा और यात्रा से लाभ मिलेगा। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
धनु राशि (Sagittarius November 2025 Horoscope) : गूढ़ विद्या और धन लाभ
धनु राशि के जातकों के लिए यह माह रहस्यमय और लाभदायक रहेगा। ध्यान, योग और आध्यात्मिकता से मन शांत रहेगा। पैतृक संपत्ति या प्रॉपर्टी से अचानक धन लाभ संभव है। प्रेम जीवन में संवाद से स्थिति सुधरेगी। पेट से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी है।
मकर राशि (Capricorn November 2025 Horoscope) : करियर में उन्नति
मकर राशि वालों के लिए नवंबर उन्नति का महीना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े अवसर मिल सकते हैं। बॉस और महिला सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में अचानक धन लाभ संभव है। वैवाहिक जीवन में सौहार्द रहेगा और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें : काशी में जमीन से नीचे विराजते हैं पिता महेश्वर
कुंभ राशि (Aquarius November 2025 Horoscope) : बिजनेस ट्रिप से मिलेगा लाभ
इस महीने सेहत में सुधार रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। निवेश से लाभ होगा। महीने के शुरुआती दिनों में कामकाज में थोड़ी दिक्कत आ सकती है, लेकिन आगे चलकर भाग्य आपका साथ देगा। बिजनेस ट्रिप सफलता लेकर आएगी और महिला सहयोगियों की मदद से कार्य में गति आएगी।
मीन राशि (Pisces November 2025 Horoscope) : वैवाहिक जीवन में चुनौती
मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुभ रहेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी और जीवन में नई दिशा मिलेगी। संतान सुख प्राप्त हो सकता है। हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं और बॉस की मदद से प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
11000 साल पहले किसने और क्यों बनाया यह टावर, क्या बाइबल से है कनेक्शन?



