Daily Horoscope in Hindi : आज 16 दिसंबर 2025, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। आज चंद्रमा दिन-रात तुला राशि में गोचर करेंगे और स्वाति नक्षत्र के बाद विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान चंद्रमा और सूर्य एक-दूसरे से त्रि-एकादश भाव में स्थित होकर सम योग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से आज आदित्य मंगल योग भी बन रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। आर्थिक लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं और आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और व्यापार से जुड़े लोगों को वस्त्र और आभूषण के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन जोखिम भरे फैसलों से बचना बेहतर होगा। (Daily Horoscope in Hindi)
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना जरूरी है और आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में साहसिक निर्णय रिश्ते को मजबूत कर सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है। नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और सहकर्मियों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। पहले किए गए प्रयासों का फल आज मिल सकता है। परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा, हालांकि जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत में सुधार होगा, लेकिन सांस संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। (Daily Horoscope in Hindi)
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। आवेश में आकर कोई फैसला न लें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, हालांकि कुछ घरेलू उलझनें सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य में घुटनों से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें : December hindu festivals vrat list : दिसंबर में तीन एकादशी, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज का दिन उन्नति का संकेत दे रहा है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से करियर और प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में शुभ समाचार मिल सकता है और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पित्त से जुड़ी समस्याओं से बचें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा और शिक्षा व बैंकिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं और पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में नसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। (Daily Horoscope in Hindi)
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। नौकरी और निवेश के मामलों में सकारात्मक संकेत हैं, लेकिन भावुक होकर निर्णय लेने से बचें। आज जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। सेहत में घुटने और कंधे का दर्द परेशान कर सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। व्यापार में कमाई बढ़ेगी और विदेशी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। शिक्षा और सरकारी कामों में सफलता के योग हैं। वैवाहिक जीवन में संयम बनाए रखें। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। (Daily Horoscope in Hindi)
यह भी पढ़ें : Paush Maas : पौष में क्यों बंद हो जाती हैं शादियां?
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। नौकरी और सरकारी क्षेत्र में सम्मान और लाभ मिलेगा। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव से बचें और वाद-विवाद न करें। पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज का दिन सतर्कता का है। कोई काम अटक सकता है, इसलिए धैर्य रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा और संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। (Daily Horoscope in Hindi)
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार है। नौकरी और सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा फायदा हो सकता है। हालांकि अधिकारियों से विवाद से बचें। स्वास्थ्य में सिरदर्द और अपच की समस्या हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और विदेशी क्षेत्र से लाभ होगा। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हड्डियों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। (Daily Horoscope in Hindi)



