Daily Horoscope in Hindi : आज 17 दिसंबर 2025 के राशिफल में नौकरी, व्यापार, धन-लेनदेन, पारिवारिक संबंध, स्वास्थ्य और दिनभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का विस्तार से विश्लेषण किया गया है।
आज का राशिफल पढ़कर आप यह जान सकते हैं कि आपके सितारे आज आपके पक्ष में हैं या नहीं। साथ ही यह भी समझ सकते हैं कि आपको किन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए और किन चुनौतियों से सावधान रहने की जरूरत है।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखने का है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है। वाणी में संयम रखना जरूरी होगा। शेयर मार्केट या निवेश से लाभ के संकेत हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं। किसी पुराने अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। मान-सम्मान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। (Daily Horoscope in Hindi)
यह भी पढ़ें : Pradosh Vrat : आज है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि
वृषभ राशि (Taurus)
आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना आज जरूरी होगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष के सहयोग से किसी काम में फायदा मिलने के योग हैं। किसी मित्र से मतभेद हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन सामान्य लेकिन सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे करने की कोशिश सफल हो सकती है। प्रेम संबंधों में भविष्य को लेकर बातचीत संभव है। बिजनेस में बदलाव से बचें। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के रास्ते खुल सकते हैं। (Daily Horoscope in Hindi)
कर्क राशि (Cancer)
दिन मिला-जुला रहेगा। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। घर के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा, वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें : December hindu festivals vrat list : दिसंबर में तीन एकादशी, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार
सिंह राशि (Leo)
आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। सामाजिक कार्यों में सक्रियता रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में नए संसाधन जुड़ सकते हैं। घूमने-फिरने का भी अवसर मिलेगा। (Daily Horoscope in Hindi)
कन्या राशि (Virgo)
आर्थिक मामलों में दिन मजबूत रहेगा। मनचाहा लाभ मिलने से संतोष होगा। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में प्रयास सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन की उलझनों को सुलझाने के लिए बातचीत जरूरी होगी। खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आनंद और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। हालांकि अधिक भागदौड़ के कारण थकान हो सकती है। धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखानी होगी। घर में अतिथि आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। (Daily Horoscope in Hindi)
यह भी पढ़ें : Lucky colors for 2026 : आपकी राशि पर फबेगा कौन-सा रंग, बता रहे चंद्र
वृश्चिक राशि (Scorpio)
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। दान-पुण्य और परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में फैसले लेने से बचें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। पिता की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। (Daily Horoscope in Hindi)
मकर राशि (Capricorn)
दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव संभव है। काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन धैर्य रखें। पुराना रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में संयम जरूरी होगा। आय-व्यय पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ें।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी और संतान के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। (Daily Horoscope in Hindi)



