Daily Horoscope in Hindi : आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। चंद्रमा आज दिन-रात मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और गुरु ग्रह के साथ उनकी युति बन रही है। यही योग आज मिथुन में गजकेसरी योग बना रहा है, जो कई राशियों के लिए सौभाग्य और लाभ के द्वार खोल सकता है।
ज्योतिषीय गणना बताती है कि वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। तो आइए जानते हैं, मेष से मीन तक आज का दिन कैसा बीतने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा दिन है। बिजनेस में खासकर प्रॉपर्टी, बिल्डिंग मटेरियल और इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वालों की कमाई बढ़ेगी। नौकरी में आपका काम समय पर पूरा होगा और दोस्तों-सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। घरेलू जीवन में थोड़ी उलझन और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए संयम जरूरी है। भाइयों से किसी बात पर तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो पित्त और गैस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए खानपान पर नियंत्रण रखें। (Daily Horoscope in Hindi)
यह भी पढ़ें : Paush Maas : पौष में क्यों बंद हो जाती हैं शादियां?
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन मजबूत है और किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। वस्त्र, आभूषण और सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। परिवार में प्रेम और मेलजोल बना रहेगा, जबकि जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है। पिता का सहयोग और लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य है, बस आंखों को आराम देना जरूरी होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आपकी ही राशि में गजकेसरी योग बन रहा है। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है और बिजनेस में बढ़िया लाभ मिलेगा। ज्वेलरी, वस्त्र और फैमिली बिजनेस वालों को उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर में चहल-पहल और मेहमानों का आगमन संभव है। नौकरी में टीमवर्क अच्छा रहेगा। लेकिन ध्यान रहे – सिरदर्द और बीपी की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए तनाव से दूरी बनाएं। (Daily Horoscope in Hindi)
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित है। मन में उलझन रहेगी और बड़े फैसलों से बचना होगा। नौकरी में तकनीकी समस्या या अधिकारियों से मतभेद संभव है। आर्थिक रूप से खर्च बढ़ेगा, लेकिन परिवार से सहयोग मिलता रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है, पर जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। मानसिक तनाव और सिरदर्द से बचने के लिए योग-ध्यान लाभकारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : Bamakhepa : मां तारा के अद्भुत भक्त बामा, जिन्हें दुनिया ने पागल समझा
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज जोखिम वाले कामों से दूर रहने की सलाह है। किसी की बात में आकर निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। नौकरी में काम अटक सकता है और किसी सहकर्मी की वजह से तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों में ससुराल पक्ष से बातचीत करते समय सावधानी जरूरी है। संतान से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में हृदय रोगी विशेष ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। (Daily Horoscope in Hindi)
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ वाला रहेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं और किसी व्यक्ति का अप्रत्यक्ष सहयोग भी मिल सकता है। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी और पेंडिंग काम पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति या पिता की ओर से लाभ संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और रुका या फंसा धन निकल सकता है। घर की सजावट और व्यवस्था पर ध्यान देंगे। पीठ दर्द से बचने के लिए पोस्चर पर ध्यान रखें।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला है। कारोबार में लाभ तो मिलेगा, लेकिन मेहनत पहले करनी होगी। शौक और भावुकता में खर्च बढ़ सकता है। किसी पुराने संपर्क से अचानक फायदा होगा और सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार और रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो हड्डियों में दर्द या थकान बढ़ सकती है, इसलिए रेस्ट जरूरी है। (Daily Horoscope in Hindi)
यह भी पढ़ें : December hindu festivals vrat list : दिसंबर में तीन एकादशी, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बेहद शुभ दिन है। प्रॉपर्टी, घर बनाने के सामान और विदेशी कामों से लाभ मिलेगा। सरकारी योजनाओं से भी फायदा मिल सकता है। भाई-बहनों और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से भी मदद मिलेगी। जिन लोगों को सर्वाइकल की समस्या है, वे सावधानी रखें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज धन लाभ का दिन है। कई स्रोतों से पैसे आ सकते हैं। नौकरी में सहयोग मिलेगा और कोई बड़ी योजना सफल होगी। साझेदारी के बिजनेस में लाभ और सहयोग दोनों मिलेंगे। होटल, किराना और वाणिज्य क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। परिवार में शांति और प्रेम बना रहेगा। हालांकि थकान और पीठ-कंधे में दर्द महसूस हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन मिश्रित रहेगा। काम में सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार भी आ सकता है। तकनीकी समस्या से दिक्कत हो सकती है। प्रेम संबंधों में अच्छा समय है और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पेट की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए तली-भुनी चीजों से बचें। (Daily Horoscope in Hindi)
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों के लिए दिन शुभ है। अचानक लाभ या रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों से मुलाकात और किसी शुभ काम में भागीदारी संभव है। स्वास्थ्य में हड्डियों से जुड़ी समस्या या पुराने दर्द उभर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज भावनात्मक चुनौती वाला दिन है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें। कारोबार और कामकाज में मिश्रित स्थिति रहेगी – लाभ भी होगा और उलझन भी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। संतान से चिंता हो सकती है और छात्रों को पढ़ाई पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। वाणी की कठोरता संबंध खराब कर सकती है, इसलिए संयम जरूरी है। (Daily Horoscope in Hindi)
झील में डूबे गांव से मिली 3000 साल पुरानी मूर्ति, अब भी हैं उंगलियों के निशान



