
Goa nightclub fire : उत्तर गोवा का आर्पोरा इलाका, जो आम तौर पर अपने नाइटलाइफ और टूरिस्ट भीड़ के लिए जाना जाता है, शनिवार देर रात एक भयावह त्रासदी का केंद्र बन गया। Birch by Romeo Lane नामक नाइटक्लब में लगी भीषण आग ने 25 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में चार पर्यटक और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि सात मृतकों की पहचान अभी जारी है। करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें बांबोलीम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज मिल रहा है।
चश्मदीदों ने बताया – पहले धमाका, फिर आग की लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आधी रात के आसपास क्लब के अंदर एक विशाल धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई (Goa nightclub fire)। कई लोगों ने बताया कि हमने एक बड़ा धमाका सुना और कुछ ही मिनटों में पूरा ढांचा आग की लपटों में घिर गया।
एक सुरक्षा गार्ड ने कहा कि धमाका गैस सिलेंडर से हुआ लगता है, जिससे आग और तेजी से फैली। उस वक्त डांस फ्लोर पर 100–150 लोग मौजूद थे। अचानक मची भगदड़ में कई लोग रास्ता भटककर नीचे बने किचन एरिया में पहुंच गए, जिसके आगे कोई रास्ता नहीं था। इसी वजह से ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं। (Goa nightclub fire)
यह भी पढ़ें : IndiGo Crisis : पायलटों के आराम वाला नियम वापस नहीं, इंडिगो को बस फरवरी तक राहत
बिना अनुमति चल रहा था क्लब
आर्पोरा-नगुआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर ने बड़ा खुलासा किया है कि क्लब बिना अनुमति के बना हुआ था। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी निरीक्षण में पाया था कि क्लब अवैध रूप से बनाया गया है। (Goa nightclub fire)
क्लब के मालिक सौरव लूथरा पर पहले ही विवाद चल रहा था। पंचायत ने एक डिमोलिशन नोटिस जारी किया था, लेकिन उच्च अधिकारियों द्वारा उस पर रोक लगा दी गई थी।
राहत कार्य में आई दिक्कतें
क्लब बैकवाटर के किनारे संकरे रास्तों पर बना था, जिससे फायर टेंडर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके। फायर ब्रिगेड को 400 मीटर दूर पानी के टैंकर खड़े करने पड़े। अस्थायी सजावट, खासकर सूखे पाम के पत्ते आग को तेजी से फैलाने का कारण बने। (Goa nightclub fire)
यह भी पढ़ें : Flight fare cap : इंडिगो संकट का असर, सरकार ने तय किया उड़ान किराया
फायर सेफ्टी का घोर उल्लंघन
हादसे के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने साफ कहा कि प्रारंभिक जांच से क्लब में फायर सेफ्टी के नियमों का गंभीर उल्लंघन साबित हो रहा है (Goa nightclub fire)।
CM ने कहा कि यह गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि क्लब के मालिक और जनरल मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।
कालंगुट के बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने कहा कि इलाके के सभी नाइटक्लब का फायर ऑडिट सोमवार से शुरू होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन क्लबों के पास वैध परमिशन नहीं हैं, उनके लाइसेंस सीधे रद्द किए जाएंगे।
जनता और पर्यटकों में गहरी नाराजगी
यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब गोवा में छुट्टियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हो रही है कि अवैध निर्माण और लापरवाही की वजह से इतनी बड़ी त्रासदी हुई (Goa nightclub fire)। लोग सरकार और स्थानीय प्रशासन से कठोर कार्रवाई और पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।
समय की फैंटम थ्योरी, क्या इतिहास के 300 साल कभी घटे ही नहीं?



