
Virat Kohli World Cup 2027 Chance : भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े नाम विराट कोहली और रोहित शर्मा अब अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब उनकी नजरें 2027 वनडे विश्व कप पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि यह टूर्नामेंट दोनों खिलाड़ियों के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम अध्याय हो सकता है।
हालांकि, पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि 2027 विश्व कप की टीम में जगह बनाने के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा की स्थिति एक जैसी नहीं है। उनके अनुसार, जहां विराट कोहली ने अपनी फिटनेस और प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का भरोसा पूरी तरह जीत लिया है, वहीं रोहित शर्मा को अभी काफी मेहनत करनी होगी (Virat Kohli World Cup 2027 Chance)।
यह भी पढ़ें : पेड्डी की पहले ही दिन सेंचुरी
विराट को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं
सबा करीम ने कहा कि चयनकर्ता विराट कोहली को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। करीम के मुताबिक, विराट ने पिछले कई वर्षों में अपने प्रदर्शन, फिटनेस और रन बनाने की भूख से यह साबित कर दिया है कि वह अभी भी भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं।
उन्होंने कहा कि विराट कोहली को अब चयनकर्ताओं के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। उनकी निरंतरता और खेल के प्रति समर्पण उन्हें 2027 विश्व कप की योजना का अहम हिस्सा बनाता है (Virat Kohli World Cup 2027 Chance)।
लेकिन सबा का मानना है कि रोहित शर्मा के लिए राह इतनी आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में चयनकर्ता रोहित शर्मा के प्रदर्शन और फिटनेस पर बारीकी से नजर रखेंगे। अगर रोहित को 2027 विश्व कप की टीम में जगह बनानी है, तो उन्हें अपनी बल्लेबाजी और शारीरिक फिटनेस दोनों पर गंभीरता से काम करना होगा।
यह भी पढ़ें : किचन वेस्ट से घर में ऐसे बनाएं कम्पोस्ट खाद
करीम के अनुसार, रोहित को चयनकर्ताओं की विश्व कप योजनाओं में फिर से मजबूती से शामिल होने के लिए भारी मेहनत करनी पड़ेगी (Virat Kohli World Cup 2027 Chance)।
आईपीएल 2026 में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भी यह अंतर साफ कर दिया।
विराट कोहली ने शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे सीजन में 675 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 165.84 रहा। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक भी निकले।
वहीं रोहित शर्मा का सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही और रोहित नौ पारियों में केवल 283 रन ही बना सके।
अब भी खेल बदल रहे विराट
सबा करीम ने विराट के खेल बदलने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि विराट ने समझ लिया था कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में केवल रन बनाना काफी नहीं है, बल्कि तेज गति से रन बनाना भी उतना ही जरूरी है। यही वजह है कि पिछले दो-तीन वर्षों में उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट पर लगातार काम किया (Virat Kohli World Cup 2027 Chance)।
यह भी पढ़ें : जब टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से निकाला गया दाऊद
जहां पहले उनका स्ट्राइक रेट 140 से 150 के बीच रहता था, वहीं अब यह 170 से 180 के आसपास पहुंच गया है। यह दिखाता है कि विराट लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते हैं। विराट की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनका अनुशासन, फिटनेस और लगातार बेहतर बनने की इच्छा है।
फैंस दोनों के पक्ष में
सबा करीम की तरफ कई दूसरे पूर्व खिलाड़ी भी विराट की जगह (Virat Kohli World Cup 2027 Chance) पक्की मान रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी फिटनेस और फॉर्म हैं। वह रोहित से दो साल छोटे भी हैं।
हालांकि भारतीय क्रिकेट फैंस यही चाहते हैं कि ये दोनों ही खिलाड़ी विश्व कप में उतरे। 2023 में दोनों दिग्गज कप उठाने से जरा सा चूक गए थे। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें एक मौका और मिलना चाहिए। यह विश्वकप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बॉब्वे और नामीबिया में होना है। वहां की पिचों को देखते हुए भारत को इन दोनों दिग्गजों के अनुभव की जरूरत पड़ेगी (Virat Kohli World Cup 2027 Chance)।



