Daily Horoscope in Hindi : 20 दिसंबर 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चंद्रमा का गोचर मूल नक्षत्र से धनु राशि में हो रहा है और इसी राशि में शुक्र ग्रह का भी गोचर होगा। चंद्रमा और शुक्र के धनु राशि में आने से कई शुभ योग बन रहे हैं।
आज चंद्रमा और शुक्र का गुरु के साथ समसप्तक योग बनेगा, वहीं सूर्य, मंगल, चंद्रमा, शुक्र, गुरु और शनि के बीच केंद्र योग का भी निर्माण हो रहा है। इन ग्रह योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय पर पूरे होंगे। व्यापार में भी लाभ के योग हैं, खासकर लोहा और बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद है।
नौकरीपेशा लोगों की पकड़ मजबूत बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पिता से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म और पुण्य कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में भी संतोष रहेगा। (Daily Horoscope in Hindi)
यह भी पढ़ें : December hindu festivals vrat list : दिसंबर में तीन एकादशी, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कामकाज में सतर्क रहने की जरूरत है और जोखिम लेने से बचना चाहिए। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा, वरना मतभेद हो सकते हैं।
खर्च बढ़ सकते हैं और प्रेम संबंधों में भी संयम से काम लेना होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, खासकर हृदय रोग से जुड़े जातक सावधान रहें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ और सुखद रहेगा। योजनाएं सफल होंगी और नौकरी में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे। विदेश से जुड़े कामों में लाभ मिल सकता है।
परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। वस्त्र और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन काम के दबाव से थकान और कमर दर्द हो सकता है। (Daily Horoscope in Hindi)
यह भी पढ़ें : Bamakhepa : मां तारा के अद्भुत भक्त बामा, जिन्हें दुनिया ने पागल समझा
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलने के योग हैं।
परिवार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के मामले में खान-पान पर नियंत्रण रखें, संक्रमण से बचें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति और सम्मान दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। विदेश से जुड़े कामों में लाभ होगा।
परिवार में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। खान-पान में सावधानी रखें, वरना पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। (Daily Horoscope in Hindi)
यह भी पढ़ें : काशी में भी गुरु गोरक्षनाथ का मंदिर, पर दर्शन आसान नहीं
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी चतुराई और वाणी से सम्मान और तरक्की मिलेगी। हालांकि वाहन और सुख-साधनों पर खर्च हो सकता है।
परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। सेहत में सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है, योग करना फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज कुछ साहसिक फैसले लेने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। अनचाहे खर्च हो सकते हैं। परिवार और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी और पुरानी समस्या में सुधार हो सकता है। (Daily Horoscope in Hindi)
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किराना और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जोखिम भरे कामों से बचें।
यह भी सुनें या पढ़ें : ज्ञानवापी का सच क्या है?
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। लोहा और सोने के व्यापार में लाभ के योग हैं। दांपत्य और प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। (Daily Horoscope in Hindi)
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम में सतर्कता जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद संभव है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में चल रही समस्या का समाधान हो सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। (Daily Horoscope in Hindi)
त्वचा निखारने वाला चुकंदर ऐसे पहुंचा भारत



