June Monthly Horoscope : जून का महीना वैदिक ज्योतिष के अनुसार बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति 2 जून को अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। वहीं शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल का भी गोचर होगा। इन ग्रहों की चाल से हंस राजयोग, गजकेसरी योग, रूचक योग और गजलक्ष्मी राजयोग जैसे शुभ योग बन रहे हैं।
ऐसे में जून का महीना कई राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और शुभ समाचार लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
यह भी पढ़ें : इस प्रदोष व्रत एक साथ क्यों पूजे जाएंगे भगवान शिव और विष्णु?
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए जून की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ और तनाव भरी रह सकती है। कामकाज का दबाव बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में प्रतियोगिता भी तेज होगी। इस दौरान आपको समय और धन दोनों का संतुलन बनाकर चलना होगा। महीने के मध्य तक कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं, लेकिन तीसरे सप्ताह से परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी (June Monthly Horoscope)।
नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और जूनियर दोनों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। रिश्तों में भी संयम जरूरी रहेगा। गुस्से और बहस से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। महीने के आखिर में रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।
उपाय : प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए जून का पहला भाग थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं और अचानक धन संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान विरोधियों से भी सतर्क रहने की जरूरत है (June Monthly Horoscope)।
हालांकि महीने के तीसरे सप्ताह से स्थितियां सुधरने लगेंगी। कारोबार में लाभ होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। छात्रों को सफलता मिल सकती है और बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नोकझोंक बनी रह सकती है।
उपाय : प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
यह भी पढ़ें : गर्मियों में इस तरह टिके रहेंगे आपके पौधे
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए जून का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। करियर और कारोबार में दबाव बढ़ सकता है। इस दौरान आपकी वाणी और व्यवहार ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। गलत शब्द रिश्तों और काम दोनों को बिगाड़ सकते हैं (June Monthly Horoscope)।
व्यवसाय में मंदी और खर्चों की अधिकता चिंता बढ़ा सकती है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को विशेष सावधानी रखनी होगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में संवाद बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय : भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो नारायणाय’ का जाप करें।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए जून का महीना बेहद शुभ माना जा रहा है। इस महीने आपको करियर, कारोबार और रिश्तों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे (June Monthly Horoscope)।
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। विदेश में पढ़ाई या करियर बनाने की कोशिश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें : श्रीराम के जन्म पर क्या कहता है इतिहास?
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों को जून महीने में बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। किसी भी काम में शॉर्टकट लेने से नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है (June Monthly Horoscope)।
हालांकि महीने के मध्य के बाद करियर में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। यदि आप आलस्य और अहंकार से बचेंगे तो सफलता मिलने के योग बनेंगे। रिश्तों में भी धैर्य रखना जरूरी रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए जून का महीना शुभ और लाभदायक रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर का लाभ मिल सकता है (June Monthly Horoscope)।
व्यापार में निवेश से लाभ होगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। महीने के अंत में घरेलू विवादों से थोड़ा तनाव हो सकता है।
उपाय : गणेश चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें : कैसे हुआ था भगवान शिव की पांच कन्याओं का जन्म?
तुला राशिफल
तुला राशि वालों को जून महीने में क्रोध और अहंकार से बचना होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। महीने की शुरुआत में कामकाज और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं (June Monthly Horoscope)।
हालांकि परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपको राहत देगा। महीने के मध्य में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें।
उपाय : शिवाष्टकं का पाठ करें।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए जून का महीना शानदार साबित हो सकता है। करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे।
व्यापारियों को लाभ होगा और मार्केट में फंसा पैसा वापस मिल सकता है। इस महीने यात्राएं भी लाभदायक साबित होंगी। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते तय हो सकते हैं (June Monthly Horoscope)।
उपाय : हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
यह भी पढ़ें : कुटी से मठ और फिर अखाड़े, ऐसे बढ़ता गया सनातन धर्म
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए जून की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ और तनाव भरी रह सकती है। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और कारोबार में दबाव बढ़ सकता है। खर्च आय से अधिक रह सकते हैं।
महीने के मध्य के बाद परिस्थितियां सुधर सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी होगी (June Monthly Horoscope)।
उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए जून का महीना शानदार रहने वाला है। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
व्यापार में बड़ा लाभ और नई डील मिलने के योग हैं। संपत्ति खरीदने-बेचने के लिए भी समय अच्छा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि महीने के तीसरे सप्ताह में जिद और अहंकार से बचना होगा (June Monthly Horoscope)।
उपाय : शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं।
यह भी पढ़ें : काशी में जमीन से नीचे विराजते हैं पिता महेश्वर
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए जून का महीना औसत रहेगा। कामकाज में लापरवाही भारी पड़ सकती है। यात्राएं थकान भरी और खर्चीली हो सकती हैं। इस महीने आपको रिश्तों पर खास ध्यान देना होगा। परिवार को समय दें और ईगो से बचें। कार्यक्षेत्र में व्यवहार सुधारना जरूरी रहेगा (June Monthly Horoscope)।
उपाय : श्री कृष्ण स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए जून 2026 नए अवसर लेकर आ सकता है। विदेश यात्रा और करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं। हालांकि छोटी सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।
भूमि और संपत्ति से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। महीने के अंत में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने की संभावना है (June Monthly Horoscope)।
उपाय : नारायण कवच का पाठ करें।
Mass slaughter of dogs : चीन में क्यों हुआ था कुत्तों का सामूहिक कत्लेआम?



