PM Kisan Yojana Next Kist : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त को लेकर किसानों के बीच चर्चा तेज है। सबसे ज्यादा सवाल यह है कि क्या इस बार दशहरे के आसपास किसानों के खाते में 2,000 रुपये की किस्त आ सकती है। 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है।
योजना के तहत अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। इसका लाभ करीब 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को मिला था (PM Kisan Yojana Next Kist)।
यह भी पढ़ें : एक परिवार में कितने लोगों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ?
दशहरे पर आएगी 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की एक किस्त दी जाती है। पिछली किस्तों के आधार पर देखें तो 23वीं किस्त के करीब चार महीने बाद अगली किस्त जारी होने की उम्मीद है।
चार महीने का यह समय अक्टूबर में पूरा हो रहा है। ऐसे में 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह किस्त दशहरे से पहले आएगी, बाद में या दशहरे के आसपास, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है (PM Kisan Yojana Next Kist)।
इसलिए किसानों को 24वीं किस्त की तारीख को लेकर सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
क्या 6,000 की जगह मिलेंगे 10,000 रुपये?
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को फिलहाल हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में, यानी हर बार 2,000 रुपये के हिसाब से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है (PM Kisan Yojana Next Kist)।
काफी समय से इस राशि को बढ़ाने की मांग उठती रही है। इसी बीच यह चर्चा भी सामने आई कि अगले साल से किसानों को 6,000 रुपये की जगह 10,000 रुपये सालाना दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ये काम पहले करा लें
हाल में भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार की हाई पावर परचेज कमेटी के सदस्य डॉ. कृष्णवीर चौधरी ने भी इस दिशा में संकेत दिए थे। उनके मुताबिक, किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है (PM Kisan Yojana Next Kist)।
हालांकि, पीएम किसान की सालाना सहायता राशि बढ़ाकर 10,000 रुपये करने का अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसलिए फिलहाल इसे सिर्फ एक संभावित बदलाव के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इसके लिए कुल 3.15 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है (PM Kisan Yojana Next Kist)।



