Balochistan Attack Pakistan Army : बलूचिस्तान के मस्तंग जिले में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हुए बड़े हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि इसमें 45 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, पाकिस्तान सरकार या सेना ने अब तक इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।
BLA के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने जारी बयान में कहा कि गुरुवार को मस्तंग जिले के खडकुचा इलाके में संगठन की फतह स्क्वाड इकाई ने पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर समन्वित हमला किया।
यह भी पढ़ें : कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे डरता है पाकिस्तान
प्रवक्ता के अनुसार, हमले का निशाना सेना के जवान, उनके सुरक्षाकर्मी और बाद में घटनास्थल पर पहुंचे सैन्य सहायता दल थे। संगठन का दावा है कि इस कार्रवाई में 45 से अधिक सैनिक मारे गए, जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए हैं (Balochistan Attack Pakistan Army)।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने सैन्य काफिले पर हमले की पुष्टि तो की है, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार के आधिकारिक हताहतों के आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
इस बीच, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मस्तंग के खडकुचा इलाके में घटना के दौरान हुई गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों सहित 11 लोग घायल हुए हैं (Balochistan Attack Pakistan Army)।
यह भी पढ़ें : जिन्ना से इतना चिढ़ता क्यों है पाकिस्तान?
बलूचिस्तान में क्यों बढ़ रहे हैं हमले?
हाल के महीनों में बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों में तेजी देखने को मिली है। BLA लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय है और समय-समय पर सेना तथा सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता रहा है।
इसी महीने की शुरुआत में ग्वादर जिले के जिवानी क्षेत्र स्थित पाकिस्तान तटरक्षक बल के एक शिविर पर भी बड़ा हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी BLA ने ली थी।
BLA के अनुसार, उसके मजीद ब्रिगेड के एक सदस्य ने विस्फोटकों से भरी एक माजदा गाड़ी को तटरक्षक शिविर में घुसाकर विस्फोट किया था। संगठन ने दावा किया कि इस हमले में 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए और शिविर पूरी तरह नष्ट हो गया (Balochistan Attack Pakistan Army)।
यहां पढ़िए बलूचिस्तान का इतिहास
घिर गया है पाकिस्तान
अफगानिस्तान से लगता पाकिस्तान का यह प्रांत इतना अस्थिर हो चला है कि अब इसका असर पूरे देश पर पड़ने लगा है। पाकिस्तान से आजादी की जंग छेड़ने वाले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) का दावा है कि उसने 2024 में छोटे-बड़े करीब 150 हमलों को अंजाम दिया। नवंबर में क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती हमला हुआ था।
इसके पहले अक्टूबर में कराची के पास चीनी मजदूरों के काफिले को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सैनिकों को टारगेट करते हुए कई हमले किए गए हैं। Balochistan Liberation Army ने अपने राज्य में रह रहे गैर बलूचियों यानी सिंधी, पंजाबी और चीनियों के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। यह जंग क्यों है और बलूचिस्तान का संकट क्या है, इसे समझने के लिए थोड़ा इतिहास और थोड़ा वर्तमान समझना होगा।
समय की फैंटम थ्योरी, क्या इतिहास के 300 साल कभी घटे ही नहीं?



